चेन्नई में एक पेन ड्राइव के जरिए सामने आए कथित वीडियो साक्ष्य के बाद पुलिस ने एक उद्योगपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किराए के एक मकान से जुड़े मामले में नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों की जांच की जा रही है।
Modified Date: August 30, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: August 30, 2026 11:57 am IST
HIGHLIGHTS
- पेन ड्राइव के जरिए सामने आया कथित वीडियो साक्ष्य
- उद्योगपति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
- किराए के मकान से मिले दस्तावेज और सामान, नेटवर्क की जांच जारी
चेन्नई : Chennai Businessman Child Sexual Abuse : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में प्रसिद्ध उद्योगपति वीरमणी, उनकी सहयोगी शांति और शांति के पति महेंद्र चिक्कन को गिरफ्तार किया गया है। एक पेन ड्राइव के जरिए सामने आए वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
नाबालिग लड़की के साथ बेडरूम में यौन अपराध
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अज्ञात व्यक्ति ने चेन्नई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को शिकायत पत्र के साथ एक पेन ड्राइव सौंपी। Child Abuse पेन ड्राइव की जांच करने पर उसमें उद्योगपति वीरमणी को अपनी सहयोगी शांति के बेडरूम में नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध करते हुए पाया गया।
किराए के घर में करते थे पूरा कांड
इसके बाद चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि तेयनमपेट इलाके में एक घर किराए पर लिया गया था, जिसकी देखरेख शांति और उसका पति करते थे। Alleged Sexual Harassment आरोप है कि इस घर में कई नाबालिग लड़कियों को लाकर उनका यौन शोषण किया जाता था। पुलिस की छापेमारी में उस मकान से कई दस्तावेज और पीड़ितों के सामान भी बरामद हुए हैं।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्योगपति वीरमणी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि इस नेटवर्क का शिकार और कितनी नाबालिग लड़कियां हुई हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी
- Mann Ki Baat 137th Episode Live: आज ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, यहां देखें लाइव
- Petrol Diesel Price Today 30 August 2026: पेट्रोल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल की कीमत में 13 रुपए की कटौती, त्योहारी सीजन में बस-ट्रक मालिकों को झटका, आम जनता को राहत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: मामला कहां का है?
उत्तर: यह मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का है।
प्रश्न 2: पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया है?
उत्तर: पुलिस ने उद्योगपति वीरमणी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रश्न 3: मामले का खुलासा कैसे हुआ?
उत्तर: पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई पेन ड्राइव में मौजूद कथित वीडियो साक्ष्य के बाद जांच शुरू हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
Web Title: Chennai Crime: Pen Drive Leads to Arrest of Businessman and Two Others in Minor Sexual Abuse Case
advertisement will close in 10 seconds ×