आज के समय में AI हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. ऑफिस के काम से लेकर बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामों तक, लोग AI टूल्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. इनमें ChatGPT भी काफी पॉपुलर है. अब तक इसके फ्री वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
चैटजीपीटी के फ्री वर्जन में अब सवालों के जवाब के साथ Sponsored Ads भी नजर आ सकते हैं. यानी किसी सवाल का जवाब पढ़ते समय उसके नीचे आपको किसी कंपनी या प्रोडक्ट का एडवर्टाइजमेंट देखने मिलेगा.
OpenAI अपने सब्सक्रिप्शन मॉडल के अलवा Ads के जरिए भी कमाई का रास्ता तैयार कर रहा है. ऐसे में आने वाले समय में चैटजीपीटी इस्तेमाल करने का एक्सपीरिएंस फ्री यूजर्स के लिए थोड़ा बदल सकता है. आइए समझते हैं कि ये Ads कैसे दिखेंगे और क्या आपकी पर्सनल चैट्स सेफ रहेगा.
सम्बंधित ख़बरें
क्या सभी यूजर्स को दिखेंगे Ads?
चैटजीपीटी के बढ़ते यूजर बेस के बीच OpenAI ने Ads को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. ये Ads खास तौर पर फ्री में चैटजीपीटी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को दिखाई दे सकते हैं.
हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि हर सवाल के जवाब के नीचे एडवर्टाइजमेंट जरूर नजर आएगा. Ad किस यूजर को और किस तरह दिखाया जाएगा, यह प्लेटफॉर्म के सिस्टम और Ad मॉडल पर निर्भर करेगा.
यह भी पढ़ें: 16 साल की लड़की ने बनाई स्मार्ट ईयररिंग, खतरा होते ही पुलिस को मिलेगा अलर्ट
जवाब के नीचे दिख सकता है Sponsored Ad
मान लीजिए आपने चैटजीपीटी से किसी प्रोडक्ट के बारे में सवाल पूछा. चैटजीपीटी आपको हमेशा की तरह इसका जवाब देगा. इसी जवाब के नीचे आपको एक छोटा स्पॉन्सर्ड Ad दिखाई दे सकता है.
अगर आपको उस एडवर्टाइजमेंट में दिखाया गया कोई प्रोडक्ट पसंद आता है, तो आप उसके बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं या उसे खरीद सकते हैं. इस तरह कंपनियों को अपने प्रोडक्ट संभावित ग्राहकों तक पहुंचाने का नया प्लेटफॉर्म मिल जाएगा.
कंपनियां चैटजीपीटी पर कैसे चलाएंगी Ads?
चैटजीपीटी पर एडवर्टाइजमेंट दिखाने के लिए कंपनियां OpenAI के Ads प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके जरिए कंपनियों को अपने Ads को ज्यादा से ज्यादा पोटेंशियल कस्टमर तक पहुंचाने का मौका मिलेगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियों के लिए एडवर्टाइजमेंट की शुरुआती कीमत करीब 725 रुपये प्रति दिन हो सकती है. हालांकि, कीमत और Ad की अवेलियेबलीटी जैसे नियम समय के साथ बदल सकते हैं. क्या एडवर्टाइजर्स आपकी चैटजीपीटी चैट्स पढ़ पाएंगे? यह सवाल सबसे इंपॉर्टेंट है. आखिर जब चैटजीपीटी पर Ads दिखेंगे, तो क्या कंपनियां आपकी पर्सनल बातचीत भी देख पाएंगी?
यह भी पढ़ें: बच्चों की गलती से उड़ सकते हैं पैसे, UPI का ये फीचर जरूर करें ऑन
OpenAI के मुताबिक, एडवर्टाइजर्स यूजर्स की पर्सनल चैट्स को पढ़ नहीं सकते. यानी आपने चैटजीपीटी पर क्या सवाल पूछा, क्या इन्फॉर्मेशन शेयर की या किस सब्जेक्ट पर बातचीत की, इसकी जानकारी एडवर्टाइजर्स के साथ सीधे शेयर नहीं की जाएगी.
Ads को सही यूजर्स तक पहुंचाने के लिए कुछ जरूरी जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन आपकी पर्सनल बातचीत एडवर्टाइजर्स को अवेलेबल नहीं कराई जाएगी. यानी चैटजीपीटी पर Ads आने के बावजूद आपकी पर्सनल चैट्स और एडवर्टाइजर्स के बीच एक अलगाव बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.
---- समाप्त ----