September 23, 2026

Chandra Gochar 2026: कुंभ राशि में आज रात चंद्रमा का होगा गोचर, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Chandra Gochar 2026: आज चंद्रमा का गोचर नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. खासतौर पर कुछ राशियों को इससे लाभ मिलने वाला है. आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से.

Published byNamrata Mohanty

Chandra Gochar 2026: आज चंद्रमा का गोचर नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. खासतौर पर कुछ राशियों को इससे लाभ मिलने वाला है. आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से.

author-image

New Update

Chandra Gochar 2026

Chandra Gochar 2026 Photograph: (ai-generated)

Chandra Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा को मन, मस्तिष्क, माता और भावना का कारक ग्रह माना जाता है. नवग्रहों में सबसे तेजी से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह चंद्रमा ही माना जाता है. इसका गोचर हर सवा दो से ढाई दिन में होता है. इसी प्रकार आज भी चंद्रमा मकर राशि की यात्रा  पूरी करके अपनी मित्र राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं. चंद्रमा के इस गोचर से कई राशियों को लाभ होगा. इनका मानसिक तनाव दूर होगा और उन्हें आर्थिक व व्यवसायिक लाभ भी मिलने वाला है. चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.

चंद्र गोचर से इन राशियों को होगा लाभ (Moon Transit Lucky Zodiac Signs)

1.मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशि के जातकों की आय में वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति होने वाली है. चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर होने वाला है. आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी के योग बनने वाले हैं. लंबे समय से अटकी हुई व्यावसायिक योजनाएं भी पूरी होने वाली है. इन्हें कार्यस्थल पर सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. इन लोगों को निवेश से भी मुनाफा होने वाला है.

ये भी पढ़ें- Guru-Mangal Yuti 2026: अक्टूबर में मंगल-गुरु की युति के बनेगा नीचभंग योग, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

2.मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि के लोगों को इस गोचर से भाग्य का साथ मिलने वाला है और सुखद यात्राएं भी होने वाली है. इस राशि के नौवें भाव में गोचर होने वाला है. यह भाव भाग्य और धर्म का माना जाता है. इन लोगों को चंद्र गोचर से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है. आपके काम आसानी से बनते चले जाएंगे. कार्य और व्यापार से जुड़ी दूर की यात्राएं लाभदायक साबित होने वाली है. मन में आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा और धार्मिक गतिविधियों में रुझान भी बढ़ने वाला है.

3.तुला राशि (Gemini Horoscope)

तुला राशि के लोगों को अचानक धन लाभ और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी. चंद्रमा आपकी राशि के पांचवे भाव में गोचर होने वाला है. यह भाव शिक्षा, संतान तथा बुद्धि का भाव माना जाता है. इस भाव में चंद्रमा के गोचर से विद्यार्थियों को लाभ मिलने वाला है. शोधों से जुड़े लोगों के लिए बहुत उत्तम समय रहने वाला है. शेयर बाजार और पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिलने वाला है. संतान पक्ष की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है.

4.कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि में चंद्र का गोचर प्रथम भाव में हो रहा है. इसी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होगा यानी की लग्न भाव में. ऐसे में इन्हें पिछले कुछ दिनों से चल रहे मानसिक तनाव से अब राहत मिलने वाली है. आपका मन प्रसन्न रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और समाज में मजबूती बढ़ेगी.

चंद्र गोचर का करियर और रिश्तों पर असर

चंद्रमा का यह गोचर मानसिक शांति के साथ-साथ करियर और रिश्तों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान लोगों की कार्यक्षमता बढ़ सकती है और पुराने मतभेद दूर होने के योग बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और व्यापारियों को नई डील या अवसर मिलने की संभावना रहेगी.

चंद्रमा के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए करें ये अचूक उपाय

सभी राशियों के लोगों को इस दौरान शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करना चाहिए. संध्या के समय ऊं सोमाय नम: और ऊं चं चंद्रमसे नम: मंत्र का जाप करें. किसी जरूरतमंद को आपको दूध, चावल, मिश्री या सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए. इससे चंद्र दोष शांत होता है.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026 Date: कब शुरू होगा पितृपक्ष? जानें तर्पण से लेकर श्राद्ध की तिथियां

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)