September 7, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कई जगह बारिश, 9 सितंबर से बारिश बढ़ने आसार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का दौर फिलहाल जारी है, छत्तीसगढ़ के मौसम (CG Weather) विभाग (Weather Department) के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्के गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यह पूर्वानुमान 7 सितंबर की रात 9:52 बजे तक के लिए जारी किया गया था।

9 सितंबर से बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के रायपुर केंद्र के मुताबिक (IMD Weather Update)  9 सितंबर से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधि (Rainfall Activity) बढ़ सकती है। अगले दो दिनों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (Light to Moderate Rain) होने के साथ एक-दो जगह भारी बारिश (Heavy Rain Alert) और गरज-चमक के साथ वज्रपात (Lightning) की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: CG Police Transfer: सूरजपुर में 6 टीआई और 2 ASI के ट्रांसफर, कई थाना प्रभारी इधर से उधर, देखें लिस्ट

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश (Rainfall Activity) हुई। कुसमी में सबसे ज्यादा 5 सेमी बारिश दर्ज की गई। कटेकल्याण में 3 सेमी, जबकि कुआकोंडा और नानगुर में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

यह भी पढ़ें: शराब से शबाब तक: पटाया में US सैनिकों की ‘लिबर्टी’, लड़कियों संग मौज करते दिखे 5000 अमेरिकी सैनिक

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में 8 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए (Partly Cloudy) रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान  करीब 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है। (CG Weather Update) वहीं रायपुर के लिए फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं बताई गई है।

यह भी पढ़ें: AIM Congress 2026: सीएम की UAE के इकोनॉमी-पर्यटन मंत्री के साथ बैठक, MP में होटल-उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए दुबई से आएगा प्रतिनिधिमंडल

तापमान में भी बढ़ोतरी

रायपुर में अधिकतम तापमान 32.8°C और न्यूनतम 25.4°C दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान (CG Weather Update) 33.2°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

cg

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Free Online Coaching: उत्तराखंड में स्टूडेंट्स के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग, देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ