CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के रायपुर केंद्र ने 22 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजे जारी चेतावनी में बस्तर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बस्तर में यह अलर्ट 22 अगस्त को सुबह 4 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभावी है। वहीं छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/22/map-2026-08-22-07-22-26.jpeg)
अगले सात दिन सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के 21 अगस्त को जारी पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 22 से 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: MP Heavy Rain Alert: एमपी के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल संभाग के शहरों में छाए बादल, सिवनी-बालाघाट में आठ इंच तक पानी गिरने का अनुमान
पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दुर्ग में 16.6 मिलीमीटर, राजनांदगांव में 14 मिलीमीटर, माना विमानतल में 4.1 मिलीमीटर और लालपुर रायपुर में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पेण्ड्रारोड में 2.6 मिलीमीटर तथा जगदलपुर में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मौसमी उप-विभागीय बारिश सामान्य रही है और इसमें सामान्य से 7 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Raipur Crypto Trading Fraud: रायपुर में टीचर से 1.54 करोड़ की ठगी, स्टूडेंट ने क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर शुरू में प्रॉफिट दिलाया, आरोपी परिवार समेत फरार
रायपुर में भी बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रायपुर शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: CG NSUI District Presidents Appointed: छत्तीसगढ़ में 5 एनएसयूआई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, मिरानी को बिलासपुर सिटी- क्षत्री को ग्रामीण की जिम्मेदारी
बिजली गिरने के दौरान बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। गड़गड़ाहट सुनाई देने पर घर के अंदर या सुरक्षित पक्के आश्रय में जाने को कहा गया है।
विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचने, बिजली की लाइनों से दूर रहने और बिजली एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।
किसानों को खुले में रखे कृषि उत्पादों को बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। वहीं बागवानों और सब्जी उत्पादकों को ओलावृष्टि की स्थिति में उपलब्धता के आधार पर एंटी हेल नेट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Pradeep Mishra Bhilai: प्रदीप मिश्रा ने Zen-G को दिलाई शपथ, बोले- PM मोदी को गाली देना कैसा संस्कार ?, पेरेंट्स से की ये अपील