October 10, 2026

CG Railway News: रायपुर-कोरबा हसदेव और रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, जानें कब मिलेगी सुविधा

CG Railway News: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। रेलवे रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस (Hasdeo Express) और रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस ( Jan Shatabdi Express)  में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इससे दोनों ट्रेनों में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और कंफर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों में कोच लगाने की अलग-अलग डेट्स तय की हैं। (CG Railway News)

हसदेव एक्सप्रेस में लगेगा एक्स्ट्रा जनरल कोच

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस (Hasdeo Express) में एक अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ा जाएगा। रायपुर से चलने वाली ट्रेन में यह सुविधा 11 से 24 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, कोरबा से रवाना होने वाली (Hasdeo Express) ट्रेन में 12 से 25 अक्टूबर तक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा। इससे इस अवधि में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त जगह मिल सकेगी। (CG Railway News)

जन शताब्दी एक्सप्रेस में भी बढ़ेंगी सीटें

इसी तरह, गाड़ी संख्या 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस ( Jan Shatabdi Express) में एक अतिरिक्त सेकंड सीटिंग कोच लगाया जाएगा। गोंदिया ( Jan Shatabdi Express) से चलने वाली ट्रेन में 13 अक्टूबर से 30 नवंबर तक यह सुविधा मिलेगी। वहीं, रायगढ़ से चलने वाली ट्रेन में 14 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक अतिरिक्त कोच उपलब्ध रहेगा।  (CG Railway News) 

ये खबर भी पढ़ें: Bhopal Women March: ‘एक कचौरी-दो समोसा’ के नारे के साथ महिलाओं का भोपाल में मार्च, रात में सुरक्षा और महिला पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

यात्रियों को मिलेगी राहत

त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने और घूमने के लिए रेल यात्रा करते हैं। इस दौरान ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है। अतिरिक्त कोच लगाने से दोनों ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़ेगी। (CG Railway News) यात्रियों को सलाह है कि यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन की तारीख और टिकट की उपलब्धता की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।

ये खबर भी पढ़ें: Yogi vs Akhilesh: अखिलेश की चुनौती पर योगी बोले- लड़ाई चेलों के साथ क्यों ? अयोध्या से नामांकन कीजिए, मैं भी करता हूं

लेखक