छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर को होगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को ही आयोजित होगी, जिससे अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
CG Police Bharti Exam Date : Image Source : FILE
Modified Date: August 10, 2026 / 11:54 pm IST
Published Date: August 10, 2026 11:50 pm IST
HIGHLIGHTS
- पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा अब 2, 3 और 4 नवंबर को आयोजित होगी।
- शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख 25 अक्टूबर ही रहेगी।
- दोनों परीक्षाओं की तारीख टकराने के कारण यह बदलाव किया गया है।
रायपुर : CG Police Bharti Exam Date : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया है। अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष निर्देशों के बाद दोनों परीक्षाओं की तिथियों के टकराव को दूर करते हुए यह नया शेड्यूल जारी किया गया है।
शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख एक ही थी
पूर्व में पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियां आपस में टकरा रही थीं, जिससे कई पात्र अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा से वंचित होने का संकट खड़ा हो गया था। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के हित में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा अब 2,3,4 नवंबर को होगी
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा को आगे बढ़ाकर 2, 3 और 4 नवंबर तय किया गया है, जबकि शिक्षक भर्ती परीक्षा की पूर्व निर्धारित तारीख 25 अक्टूबर यथावत रखी गई है। Cg Police Bharti News तिथियों में बदलाव के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है और अब वे दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें
- Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
Web Title: Chhattisgarh Police Recruitment Exam Dates Revised
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×