September 8, 2026

CG High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति

रिपोर्ट- अमन पांडेय, बिलासपुर

New Update

CG High Court New Judges

CG High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court)बिलासपुर को 3 नए जज मिल गए हैं। केंद्र सरकार ने मंगलवार को 3 ज्यूडिशियल अधिकारियों की नियुक्ति (CG High Court New Judges) की है। इसमें संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल है। यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) की सिफारिश के बाद की गई है।

CG High Court New Judges

जजों की नियुक्ति का नोटिफिकेशन

CG High Court New Judges

हाईकोर्ट में अब 14 जज हुए (Chhattisgarh High Court)

हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 22 है, लेकिन अभी 11 जज हैं। अब यह संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) के लिए तीन ज्यूडिशियल अफसरों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

नये जजों के बारे में जानें

सुषमा सावंत 

CG High Court New Judges

  • सुषमा सावंत ने न्यायिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

  • उन्होंने महासमुंद, बिलासपुर और राजनांदगांव में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

  • इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की निदेशक, बिलासपुर कुटुंब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग में अतिरिक्त सचिव जैसे पदों पर भी रह चुकी हैं।

  • वर्तमान में वह विधि और विधायी कार्य विभाग में ही प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थीं

सुधीर कुमार

sudhir kumar

  • सुधीर कुमार ने BA और LLB की पढ़ाई की है। उन्होंने कई जिला न्यायालयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

  • वे रायपुर में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय और विशेष न्यायालय में भी काम कर चुके हैं।

  • उन्होंने बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, दंतेवाड़ा, धमतरी और दुर्ग समेत कई जिलों में न्यायिक सेवाएं दी हैं।

  • इसके अलावा बिलासपुर और रायपुर में भी न्यायिक जिम्मेदारियां संभाली हैं। 

  • सुधीर कुमार को विजिलेंस, अनुशासन और न्यायिक प्रशासन का अच्छा अनुभव है।

  •  उन्होंने न्यायिक अकादमी में प्रशिक्षण और क्षमता विकास से जुड़े काम भी किए हैं। 

  • इसके अलावा हाईकोर्ट प्रशासन और लोक सेवा आयोग में कानूनी सलाह देने का भी अनुभव है।

संतोष शर्मा

CG High Court New Judges

  • संतोष शर्मा मूल रूप से सीहोर, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

  • उन्होंने 19 मार्च 2009 को सीधे उच्च न्यायिक सेवा में प्रवेश किया। वर्तमान में वे कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं।

  • उन्होंने B.Sc., M.Sc. (जूलॉजी), LL.B. और M.A. (समाजशास्त्र) की पढ़ाई की है। उन्हें 16 साल से ज्यादा का न्यायिक अनुभव है।

  • संतोष शर्मा ने बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, रायपुर और सूरजपुर में अलग-अलग न्यायिक पदों पर काम किया है।

  • उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (S&A) और रजिस्ट्रार (विजिलेंस) की जिम्मेदारी भी संभाली है।

  • उन्होंने अंबिकापुर में SC/ST एक्ट के विशेष न्यायाधीश, दंतेवाड़ा और बलौदाबाजार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और सूरजपुर में कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है।

  • न्यायिक सेवा के दौरान उन्होंने न्यायिक कामकाज के साथ प्रशासन और अदालतों के प्रबंधन में भी अच्छा अनुभव हासिल किया है।

  • उन्हें निष्पक्षता, अनुशासन और जिम्मेदारी के लिए जाना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें:  Ambikapur Expired Injection Case: अंबिकापुर में बच्चे को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन, पिता बोले-तब से सुस्त और नींद में, सिद्धार्थ हॉस्पिटल में मिले 3 एक्सपायरी इंजेक्शन

लेखक