CG Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ मे मौसम (CG Heavy Rain Alert) विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD रायपुर के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।
https://www.instagram.com/reel/Ddt3SuJgfYk/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==
कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी
भारी बारिश (CG Heavy Rain Alert) के चलते कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है और कई जगह आवागमन प्रभावित हुआ है।
सुकमा, बालोद और गरियाबंद में प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं गरियाबंद में अलग-अलग इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाया गया।
50 यात्रियों से भरी बस बाढ़ में फंसी
गरियाबंद में गैरियाबंद बाढ़ (Gariaband Flood) के बीच रायपुर से देवभोग जा रही करीब 50 यात्रियों से भरी बस सरई भदर के पास बाढ़ के पानी में फंस गई। नेशनल हाईवे बंद होने के बाद चालक दूसरे रास्ते से देवभोग जाने की कोशिश कर रहा था।
इसी दौरान तेज बहाव के बीच बस फंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।
सुकमा और बालोद में स्कूल बंद
सुकमा जिले में भारी बारिश (CG Heavy Rain Alert) के चलते 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर ने लगातार बारिश, बढ़ते नदी-नालों के जलस्तर और प्रभावित आवागमन को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/25/sadasdasdasd-2026-09-25-21-44-24.jpeg)
बालोद में भी लगातार बारिश के चलते सभी शासकीय, अर्धशासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दुबे ने कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें: Bhopal Congress Leader Suicide: भोपाल में कांग्रेस के पूर्व पार्षद की मौत, बीमारी के बीच उठाया ये कदम
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/25/sdadasasd-2026-09-25-21-43-57.jpeg)
गरियाबंद में 102 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू
गरियाबंद में छत्तीसगढ़ भारी बारिश 2026 (CG Heavy Rain Alert) के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। राजिम, छुरा, मैनपुर, अमलीपदर और देवभोग क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों की बारिश से स्थिति प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़ें: UP School Holiday 2026: भारी बारिश के बीच लखनऊ-वाराणसी में स्कूल बंद, 26 सितंबर को कक्षा 12 तक नहीं लगेंगी कक्षाएं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/25/asdasdasdsa-2026-09-25-21-45-37.jpeg)
प्रशासन और बचाव दल ने अलग-अलग जगह फंसे 102 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। खेत-खलिहान से लेकर नदी-नालों तक रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाया गया और कई जगह टीम करीब चार किलोमीटर अंदर तक पहुंची।
यह भी पढ़ें: MP Patwari Promotion: मध्यप्रदेश में 1050 पटवारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, बनेंगे राजस्व निरीक्षक
कांकेर में दुधावा बांध लगभग भर गया
कांकेर में भी छत्तीसगढ़ भारी बारिश 2026 (CG Heavy Rain Alert) के कारण दुधावा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जलाशय 97.78 प्रतिशत भर चुका है और पानी की आवक 28,706 क्यूसेक दर्ज की गई है। बांध के चार गेटों से 16,762 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/25/sadasdasd-2026-09-25-21-44-57.jpg)
गरियाबंद में 26 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश के साथ तिमाही परीक्षा भी स्थगित की गई है। शेष परीक्षा फिलहाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रहेगी। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: MP Patwari Promotion: मध्यप्रदेश में 1050 पटवारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, बनेंगे राजस्व निरीक्षक