August 27, 2026

CG Govt Job 2026: बेरोजगार महिलाओं के लिए खुशखबरी, आंगनबाड़ी कार्यकताओं और सहायिकाओं के लिए भर्ती शुरू, ये है आवेदन की लास्ट डेट, जानें प्रोसेस

CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ की बेरोजगार महिलाओं के लिए खुशखबरी है। दरअलस राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन कब से कब तक रहेंगे, इसक लिए अप्लाई करने की क्या प्रोसेस है जानते हैं। 

छत्तीसगढ़ में इतने पदों पर होगी भर्ती (Chhattisgarh Anganwadi Recruitment 2026)

आपको बता दें विभाग द्वारा ये भर्ती एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा ( Sukma Anganwadi Vacancy) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker Recruitment) एवं सहायिकाओं (Anganwadi Helper Vacancy) के रिक्त पदों पर की जानी है। जिसमें पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मंगवाए गए हैं। जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ये भर्ती की जा रही है।

पदग्रामआंगनबाड़ी केंद्र
आंगनबाड़ी कार्यकर्तापेन्टाचिमलीतुमलगुड़ा
आंगनबाड़ी कार्यकर्तापेन्टाचिमलीउरसांगल-2
आंगनबाड़ी कार्यकर्तागोंदपल्लीमंडीमरका-02
आंगनबाड़ी कार्यकर्तागोंदपल्लीमंडीमरका-03
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताकोण्डासांवलीकोण्डासांवली-01
आंगनबाड़ी कार्यकर्तामेड़वाहीमेड़वाही-3
आंगनबाड़ी कार्यकर्तातारलागुड़ाबैनपल्ली
आंगनबाड़ी सहायिकापेन्टाचिमलीमिचीगुड़ा
आंगनबाड़ी सहायिकापेन्टाचिमलीटेकलगुड़ा
आंगनबाड़ी सहायिकातारलागुड़ाकलाईगुड़ा
आंगनबाड़ी सहायिकासिलगेरसिलगेर-2
आंगनबाड़ी सहायिकाताड़मेटलाताड़मेटला-02

कुल रिक्त पद: 12

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: 7 पद
  • आंगनबाड़ी सहायिका: 5 पद

ये है आवेदन करने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस 

Step 1: सबसे पहले ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाएं।

Step 2: पोर्टल पर CG Anganwadi Vacancy 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

Step 4: आवश्यक दस्तावेज और फोटो-संबंधित जानकारी पोर्टल के निर्देशानुसार अपलोड करें।

Step 5: आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

Step 6: आवेदन 25 अगस्त 2026 से 08 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन किया जा सकता है।

Step 7: आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंट या आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें।

ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल से भरे जाएंगे फॉर्म 

आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 

लेखक