July 19, 2026

CG Fake PM Report: फर्जी पीएम रिपोर्ट बनाने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, स्नेक बाइट से मौत दिखाकर मुआवजा दिलाने के लिए किया जा रहा फर्जीवाड़ा

CG Fake PM Report: छत्तीसगढ़ में स्नेह बाइट से मौत दिखाकर मुआवजा दिलाने के फर्जीवाड़े का दायर बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में एक फर्जी केस बनाने वाली बिलासपुर की महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉ. प्रियंका सोनी पूर्व में सिम्स में पदस्थ रह चुकी हैं।

डॉ. प्रियंका सोनी पर आरोप है कि उन्होंने दो मामलों में स्नेक बाइट से मौत की फर्जी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार की थी। जो बाद में ट्रैस हो गई। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

डॉक्टर ने बनाई दो शवों की फर्जी पीएम रिपोर्ट 

पुलिस के मुताबिक, तहसील कार्यालय के नायब नाजीर (सीनियर क्लर्क) की शिकायत पर महमंद निवासी निसार खान और लता सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत के मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम तत्कालीन सिम्स डॉक्टर प्रियंका सोनी ने किया था और स्नेक बाइट से मौत होने की फर्जी रिपोर्ट बनाई थी।

इसी आधार पर पुलिस ने 18 जुलाई को डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

CG Fake PM Report
डॉ. प्रियंका सोनी, कई फर्जी पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट बनाने में दोषी पाई गईं।

मृतकों के रिश्तेदार और वकील पहले से जेल में

 इससे पहले इस मामले में दोनों मृतकों के रिश्तेदार और एक वकील समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा स्नेक बाइट के 15 मामलों की जांच में 4-5 और डॉक्टरों की बनाई पीएम रिपोर्ट संदिग्ध बताई जा रही है।

रिश्तेदार और वकील पहले ही जा चुके हैं जेल

इन दोनों मामलों में मृतक निसार खान की पत्नी सफीना बानो, लता सूर्यवंशी के पति संतोष सूर्यवंशी और वकील रंजीत कुमार चतुर्वेदी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी बताए जा रहे वकील श्रवण वस्त्रकार फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, वह लंबे समय से गंभीर बीमारी का इलाज करा रहा है।

डॉ. सोनी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भी केस

डॉ. प्रियंका सोनी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भी एक अलग केस दर्ज है। आरोप है कि तालापारा निवासी पवन यादव की मौत को उन्होंने स्नेक बाइट बताया था, जबकि जांच में मौत का वजह हार्ट अटैक निकली थी।

इस मामले में पवन यादव की पत्नी और एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। सिविल लाइन पुलिस अब जेल से प्रोडक्शन वारंट पर डॉ. प्रियंका सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

16 जुलाई को 4 आरोपी गिरफ्तार

16 जुलाई को सरकंडा थाना पुलिस ने फर्जी स्नेक बाइट के पांच मामलों में कार्रवाई करते हुए वकील हीराप्रसाद खाण्डेकर, बैंककर्मी कुशकुमार गुप्ता, कथित वकील महेन्द्र कुमार और तहसीलदार के ड्राइवर गोविंद विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

डॉ. सोनी की पहले भी हो चुकी अरेस्ट

साल 2025 में बिल्हा थाना क्षेत्र में जहर खाने से हुई एक मौत को स्नेक बाइट बताकर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने का पहला मामला प्रकाश में आया था। उस मामले में भी डॉ. प्रियंका सोनी, मृतक के परिजन और एक वकील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

कई डॉक्टर जांच के दायरे में

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर जिले में फर्जी स्नैक बाइट से मौत दिखाकर मुआवजा दिलाने के 15 केस की जांच चल रही है। सभी मामलों की समीक्षा कर सबूत जुटाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bilaspur Car Accident: बिलासपुर में रामा ग्रुप के बंगले में घुसी बैंक मैनेजर की कार, मेन गेट तोड़कर दीवार में मारी टक्कर, टफन ग्लास टूटा, परिवार बाल-बाल बचा

जांच के दायरे में अभी 4-5 डॉक्टर 

फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के मामले में अभी सिम्स के 4-5 डॉक्टर्स पर और तलवार लटकी है। जांच जारी है। कुछ डॉक्टरों से पूछताछ की जा चुकी है और आने वाले दिनों में इन मामलों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़े: MP Teacher Verification: हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन आज से, तीन दिन का मौका, DPI की सूचना जारी

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: CG Police Constable Promotion Case: बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब