छत्तीसगढ़ भाजपा को एक और बड़ा झटका! इस जिले में इतने कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, CG BJP Latest News: 25 Workers Resign in Rajnandgaon
CG BJP Latest News. Image Source- IBC24
Modified Date: August 1, 2026 / 12:07 am IST
Published Date: July 31, 2026 9:36 pm IST
राजनांदगांवः CG BJP Latest News: छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल में बगावत थमती नजर नहीं आ रही है। 111 भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 25 और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का यह नया पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा की अंदरूनी कलह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री बलविंदर सिंह विक्की और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी के नेतृत्व में 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम सामूहिक इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि शहर मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से कार्यकर्ता लगातार नाराज हैं और पार्टी में परिवारवाद तथा पक्षपात को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्व शहर मंडल महामंत्री संतोष राव ने भी मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि संगठन में पदों का वितरण निष्पक्ष तरीके से नहीं किया गया और केवल चहेते लोगों को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष एक व्यक्ति के रिमोट कंट्रोल पर काम कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है और इस्तीफों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने निशाना साधा (CG BJP Latest News)
CG BJP Latest News: उधर, भाजपा में जारी इस्तीफों के दौर पर डोंगरगढ़ की कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रही है, लेकिन अब भाजपा के अपने कार्यकर्ता ही पार्टी में परिवारवाद की पोल खोल रहे हैं। विधायक ने दावा किया कि डोंगरगढ़ शहर में भाजपा अंदर ही अंदर कमजोर होती जा रही है और कार्यकर्ताओं का भरोसा संगठन से उठता जा रहा है। लाइन अप: फिलहाल लगातार बढ़ते इस्तीफों ने डोंगरगढ़ भाजपा की अंदरूनी राजनीति को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पार्टी नेतृत्व इस असंतोष को कैसे संभालता है और आगे क्या कदम उठाता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: Gen-Z पर लाठीचार्ज तो राज्यसभा में भिड़े नेता.. कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी ये मांगे, लेकिन खरगे ने क्यों किया ‘मनुस्मृति’ का जिक्र?.. जानें..
- CM Yogi Aditiyanath News : योगी सरकार का नकली दवा माफियाओं पर सबसे बड़ा वार! करोड़ों के फर्जी बिलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 FIR दर्ज
- MPPSC Assistant Professor Result : MPPSC की स्पीड ने चौंकाया! इंटरव्यू खत्म होते ही आया रिजल्ट, अब इन उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी परीक्षा
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: CG BJP Latest News: 25 Workers Resign in Rajnandgaon
People also search for
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×