गुरुग्राम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान, श्रीनिवास ने मतदान केंद्र संख्या 160, 161 और 164 का निरीक्षण किया। उन्होंने धनवापुर क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), स्थानीय मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।
अपने दौरे के दौरान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नगर निगम पार्षदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और जागरूक नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है।
श्रीनिवास ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही, नियमानुसार अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं।

अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मीटिंग करते हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त।
बिना देरी अपने फॉर्म जमा कराएं
ए. श्रीनिवास ने उन मतदाताओं से भी आग्रह किया जिन्होंने अभी तक अपने गणना फॉर्म जमा नहीं किए हैं, वे बिना देरी किए संबंधित बीएलओ के पास अपने फॉर्म जमा कराएं। इससे मतदाता सूची को समय पर और सही तरीके से अपडेट किया जा सकेगा।
एसडीएम भी रहे मौजूद
इस अवसर पर बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
.
खबरें और भी हैं...
सिरसा में भीषण गर्मी में बिजली कटों ने बढ़ाई मुश्किलें: रातभर रही गुल, ग्रामीणों में भारी रोष; सैलजा ने सरकार को लिखा पत्र
0:58- कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी में सास ने बहू को मारा चाकू, VIDEO: मकान बंटवारे को लेकर विवाद; सास बोलीं- पाइप काटते वक्त हाथ में लगा
0:51- कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में NH-148B पर नाले में गिरा ट्रक: ड्राइवर को नींद आने पर हुआ बेकाबू; JCB की मदद से निकाला बाहर
0:39- कॉपी लिंक
शेयर
PM मोदी कल जींद से रवाना करेंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन: MLA अत्री बोले-14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भी करेंगे उद्घाटन

- कॉपी लिंक
शेयर