September 3, 2026

गोल्डन टेंपल में युवक ने की बेअदबी: गुटका साहिब के अंग फाड़कर महिला की चुन्नी से बांधे, दूध लेने के बहाने घर से निकला था - Amritsar News

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में गुरुवार को एक युवक ने बेअदबी की। आरोपी ने गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए। इसके बाद फाड़े गए अंगों को एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिया। मामले की जानकारी मिलने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने थाना कोतवाल

.

परिजनों के मुताबिक बेटा दूध लेने के बहाने घर से निकला था। इसके बाद उसके पकड़े जाने की सूचना मिली। ACP सेंट्रल अमृतसर सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप का आईडी कार्ड मिला है, जिस पर तबला वादक लिखा है।

आरोपी मनदीप सिंह, जिसने बेअदबी की।

आरोपी मनदीप सिंह, जिसने बेअदबी की।

परिक्रमा में गुटका साहिब के अंग फाड़े सुरिंदर सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह गोल्डन टेंपल में परिक्रमा में गुटका साहिब के अरदास वाले अंग फाड़ दिए। जिस महिला की चुन्नी के पल्लू से अंग बांधे गए, वह भी शहीद ऊधम सिंह नगर की रहने वाली है। महिला परिवार के साथ माथा टेकने पहुंची थी।

CCTV से आरोपी की पहचान हुई मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। गोल्डन टेंपल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह की पहचान की और उसे ट्रेस कर काबू कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

घटना की जानकारी देते ACP सेंट्रल अमृतसर सुरिंदर सिंह।

घटना की जानकारी देते ACP सेंट्रल अमृतसर सुरिंदर सिंह।

मां ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़ें…

  • मानसिक बीमारी से जूझ रहा: मंदीप सिंह की मां जगजीत कौर ने कहा कि उनका बेटा वर्ष 2015 से मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से जूझ रहा है। मनदीप के पिता भी इसी तरह की मानसिक बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं। बीमारी से पहले मनदीप की भगवान में गहरी आस्था थी और वह धार्मिक विचारों वाला था।
  • बीमारी लगने के बाद सोच बदली: मां ने कहा कि मानसिक बीमारी की चपेट में आने के बाद उसकी सोच में बदलाव आने लगा। वह अकसर कहता था कि भगवान नहीं हैं और अगर भगवान होते तो उसकी जिंदगी की यह हालत कभी नहीं होती।
  • दूध लेने के बहाने घर से निकला था: उन्होंने बताया कि मंदीप पढ़ा-लिखा है। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह दूध लेने के बहाने घर से निकला था। इसके बाद करीब 10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग मनदीप को अपने साथ ले गए हैं।

-----------

ये खबर भी पढ़ें…

गोल्डन टेंपल के विवादित AI वीडियो बनाए, परिक्रमा में जूता पहने दिखा युवक, फिर कार में बैठा; कपल आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाया

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल की पवित्र परिक्रमा से जुड़े AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जनरेटेड 3 विवादित वीडियो बनाए गए। पहले वीडियो में एक लड़का जूते पहनकर गोल्डन टेंपल की पवित्र परिक्रमा में खड़ा दिखाई देता है और फिर कार में बैठकर परिसर से बाहर जाता नजर आता है। (पढ़ें पूरी खबर)