August 12, 2026

CBSE 12th Compartment Result 2026, Direct Link: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, डिजीलॉकर से करें डाउनलोड

Aug 12, 2026 06:06 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

CBSE 12th Compartment Result 2026 Download: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं।

CBSE 12th Compartment Result 2026 Download

सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी

CBSE 12th Compartment Result 2026 Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in और मुख्य पोर्टल cbse.gov.in पर 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार करने या पासिंग मार्क्स हासिल करने के लिए यह परीक्षा दी थी, वे अब बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

53.08% छात्र हुए पास

सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए कुल 2,91,576 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,75,287 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कंपार्टमेंट श्रेणी के 1,64,231 और अंक सुधार इंप्रूवमेंट के 1,11,056 परीक्षार्थी थे। इस वर्ष कंपार्टमेंट श्रेणी में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 53.08% दर्ज किया गया।

कहां देख सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट को सिर्फ वेबसाइट तक ही सीमित नहीं रखा है। भारी ट्रैफिक के कारण यदि मुख्य वेबसाइट स्लो चलती है, तो अभ्यर्थी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट्स: cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, और results.cbse.nic.in

मोबाइल ऐप्स: डिजीलॉकर (DigiLocker App) और उमंग (UMANG App)

छात्र इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करके आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए इन क्रेडेंशियल्स की होगी जरूरत

रोल नंबर : आपके एडमिट कार्ड पर दर्ज 8 अंकों का रोल नंबर।

स्कूल नंबर : आपके संबंधित स्कूल का 5 अंकों का कोड।

एडमिट कार्ड आईडी : आपके एडमिट कार्ड पर छपी यूनिक आईडी।

वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया

  1. सबसे पहले सीबीएसई की रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर एक्टिव 'Senior School Certificate Examination (Class XII) Supplementary Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. अब नए विंडो में अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी ध्यान से दर्ज करें।

4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. भविष्य में कॉलेज में दाखिले के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

डिजीलॉकर से कैसे पाएं डिजिटल मार्कशीट?

छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से DigiLocker ऐप में लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद 'CBSE' सेक्शन में जाकर 'Class XII Supplementary Marksheet 2026' पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालकर डिजिटल मार्कशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें। यह डिजिटल मार्कशीट हर जगह मान्य होगी।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें