August 17, 2026

CBSE 10th Second Board Exam Revaluation 2026: सीबीएसई 10वीं सेकेंड्री एग्जाम के लिए रीवैल्युएशन की लिंक एक्टिव, इतनी लगेगी फीस

एजुकेशन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Aug 17, 2026, 03:51 PM IST

CBSE 10th Second Board Exam Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए मार्क्स री इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और वेरिफिकेशन (सत्यापन) के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रीवैल्युएशन या वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

CBSE 10th Second Board Exam Revaluation 2026: सीबीएसई 10वीं सेकेंड्री एग्जाम के लिए रीवैल्युएशन की लिंक एक्टिव

CBSE 10th Second Board Exam Revaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (CBSE 10th Second Board Exam Revaluation 2026) खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं मार्क्स के री इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और वेरिफिकेशन (सत्यापन) के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर (CBSE 10th Second Board Exam Revaluation) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रीवैल्युएशन या वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि री-इवैल्यूएशन के लिए रिक्वेस्ट करने से पहले अपनी स्कैन की हुई आंसर बुक्स देख लें। इस प्रोसेस के बाद मार्क्स बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या उतने ही रह सकते हैं। मार्क्स के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करते समय स्टूडेंट्स को फीस देनी होगी।

CBSE 10th Exam Revaluation: कब हुआ था सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम

बता दें सीबीएसई सेकेंड बोर्ड एग्जाम 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट 18 जुलाई 2026 को घोषित किया गया था। वहीं अब रीवैल्युएशन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रीवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CBSE 10th Second Exam Revaluation 2026 Apply Online: ऐसे करें रीवैल्युएशन के लिए अप्लाई

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Revaluation/Verification लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर दर्जकर लॉगिन करें।
  • जिस विषय या प्रश्न की जांच करवानी है उसका चयन करें।
  • अब रीवैल्युएशन या वेरिफिकेशन फीस का भुगतान करें।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article