अबोहर के संत नगर निवासी अजय कुमार की गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इंसाफ की मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और कई संगठनों का धरना जारी रहा। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नार
.
व्यापारिक संगठनों के कहने पर बुधवार को प्रस्तावित अबोहर बंद को अभी टाल दिया गया। शहर के बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। संगठनों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि वे उनके साथ हैं।
परिजनों और समाज के प्रतिनिधियों ने पंजाब पुलिस की जांच पर भरोसा न होने की बात कही। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग दोहराई। चेतावनी दी गई कि इंसाफ न मिलने पर पूरे पंजाब में बंद का ऐलान होगा और अजय का अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा।
विधायक संदीप जाखड़ बोले-इंसाफ के लिए सड़कों पर बैठना दुखद धरने में पहुंचे विधायक संदीप जाखड़ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा कि एक परिवार अपने बेटे को खोने के बाद इंसाफ की मांग के लिए धरने पर बैठने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि परिजनों का पुलिस और सरकार की जांच से भरोसा उठना गंभीर चिंता का विषय है। परिवार की सीबीआई जांच की मांग पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

अबोहर में धरने पर बैठे परिजन।
शिवलाल डोडा बोले-मेरा घटना से कोई संबंध नहीं, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई इधर, इस मामले को लेकर शिवलाल डोडा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अजय की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक युवा बेटे का परिवार से बिछुड़ना बेहद दुखद है। पुलिस प्रशासन को मामले की गहनता से जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। डोडा ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग इस मामले को व्यक्तिगत रंजिश का रूप देकर पीड़ित परिवार को उनके खिलाफ उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। वह वर्षों से वाल्मीकि समाज के साथ जुड़े रहे हैं और आगे भी समाज के साथ खड़े रहेंगे।

शिवलाल डोडा जानकारी देते हुए।
27 सितंबर को लगी थी गोली, सोमवार को हुई मौत गौरतलब है कि 27 सितंबर को संत नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर के बाहर अजय कुमार को गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल अजय का लुधियाना में उपचार चल रहा था, जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। अजय विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार और समाज में शोक एवं रोष का माहौल है।
धरने को सरपंच यूनियन के पूर्व प्रधान सुशील सियाग, भाजपा नेता धनपत सियाग, भाजपा मंडल प्रधान रमेश गांधी और जगजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। फिलहाल पीड़ित परिवार सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा हुआ है।