July 27, 2026

CAT के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर को होगी MBA प्रवेश परीक्षा, जानें पात्रता और फीस - Haribhoomi

IIM ने CAT 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया। 3 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका मिलेगा, जबकि एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

CAT 2026 Registration

CAT 2026 Registration

  • Published: 27 Jul 2026, 10:17 AM IST
  • Last Updated: 27 Jul 2026, 10:17 AM IST

CAT 2026 Registration: देश के प्रतिष्ठित IIM समेत शीर्ष बिजनेस स्कूलों में MBA और मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) ने CAT 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट भी सक्रिय कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

CAT 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे, जबकि CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

CAT 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
CAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
General, EWS और NC-OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए स्नातक में कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं।
SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवार 45% अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
CA, CS, CMA (ICWA) और FIAI जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी CAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CAT 2026 Application Fee
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना होगा।
SC/ST/PwBD: ₹1,350
General, EWS, NC-OBC और अन्य श्रेणियां: ₹2,700

CAT 2026 Registration कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाएं।
  • New Candidate Registration पर क्लिक कर नया पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

MBA में प्रवेश के लिए अहम परीक्षा
CAT देश की सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है। इस परीक्षा के माध्यम से IIM के अलावा कई प्रमुख बिजनेस स्कूल MBA और PGDM कार्यक्रमों में प्रवेश देते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।