Updated On: Aug 03, 2026 | 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार
BYD India ने ग्राहकों के लिए Celebrate Your Dreams with BYD कैंपेन लॉन्च किया है। इस खास फेस्टिव ऑफर के तहत कंपनी अपनी चुनिंदा इलेक्ट्रिक कारों पर कई फायदे वाले बेनिफिट्स दे रही है।

BYD Festive Offer 2026 (Source. BYD)
विस्तार
BYD Festive Offer 2026: आप भी इस फेस्टिव सीजन नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD इंडिया ने ग्राहकों के लिए Celebrate Your Dreams with BYD कैंपेन लॉन्च किया है। इस खास फेस्टिव ऑफर के तहत कंपनी अपनी चुनिंदा इलेक्ट्रिक कारों पर कई फायदे वाले बेनिफिट्स दे रही है। वहीं अगस्त 2026 से पूरे भारत में लागू हुए इन ऑफर्स का उद्देश्य ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले से अधिक आसान और किफायती बनाना है। लेकिन ऑफर का लाभ केवल चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट पर मिलेगा और यह शहर, डीलरशिप तथा वाहन की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
फेस्टिव ऑफर में क्या-क्या मिलेगा?
BYD के इस कैंपेन के तहत ग्राहकों को कई आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं। इनमें चुनिंदा वेरिएंट्स पर चार्जिंग कूपन, 2 साल का मुफ्त मेंटेनेंस पैकेज, 2 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी, 7.77% की शुरुआती ब्याज दर पर फाइनेंस सुविधा और हर योग्य वाहन खरीदने पर फेस्टिव गिफ्ट हैम्पर शामिल हैं। इसके साथ ही बढ़ती ईंधन कीमतों और इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता के बीच यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास माना जा रहा है जो कम ऑपरेटिंग कॉस्ट और बेहतर ओनरशिप अनुभव वाली कार खरीदना चाहते हैं।
कंपनी ने ग्राहकों से क्या कहा?
इतना ही नहीं BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (EPV) बिजनेस हेड राजीव चौहान ने कहा कि भारत में त्योहारों का समय परिवारों के लिए नई गाड़ी खरीदने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा, भरोसेमंद प्रदर्शन और शानदार ओनरशिप अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस फेस्टिव ऑफर के जरिए BYD ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़े: TVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे
भारत में तेजी से बढ़ रहा है BYD का कारोबार
अभी के समय में देखा जा रहा है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और ग्राहक अब ऐसी कारों की ओर रुख कर रहे हैं जो एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर सेफ्टी, दमदार परफॉर्मेंस और कम प्रदूषण का संतुलन प्रदान कर सकें। जिसको देखते हुए BYD का मानना है कि उसके फेस्टिव ऑफर्स ग्राहकों के खरीदारी के फैसले को और आसान बनाएंगे।
साथ ही चीन की इस इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ने अब तक दुनिया भर में 1.7 करोड़ यानी 17 मिलियन से ज्यादा न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEVs) की बिक्री की है। वहीं भारतीय बाजार में भी कंपनी के 15,000 से अधिक ग्राहक हैं। ऐसे में यह फेस्टिव कैंपेन भारतीय EV बाजार में BYD की मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
