August 3, 2026

कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट

Business Tips: इन दिनों नौकरी छोड़ लोग बिजनेस करने का मन बना रहे हैं. ऐसे में ये जान लेना भी बहुत जरूरी है कि किस राज्य में बिजनेस में निवेश करना बेहतर होगा. तो आइये देखें टॉप 5 राज्यों की लिस्ट.

Written By : प्रतीक्षा राणावत |  Updated at : 03 Aug 2026 09:49 PM (IST)

Preferred Sources

Gujrat to Goa Know the The Best States to Start a Business From Business Investment: कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट

किस राज्य में बिजनेस करना सबसे आसान है, जानें

Source : ABP Live

Best State for Business: इन दिनों नौकरियों की हालत देखकर और मंदी- मंहगाई देखते हुए हर कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाह रहा है. लेकिन बिजनेस ऐसे ही शुरू कर देना, आसान बात नहीं है. इसके लिए कई चीजें देखना बहुत जरूरी है. राज्य की बात करें तो हाल ही में एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत के कौन से राज्य हैं जिनमें सबसे ज्यादा बिजनेस इनवेस्टमेंट किया जाता है ये राज्य इसके लिए बेस्ट हैं.

गुजरात बना नंबर वन
बिजनेस के मामले में गुजरातियों का कोई तोड़ नहीं, ऐसा हमेशा से हमने सुना है. अब इस लिस्ट के मुताबिक भी यही बात साबित होती है. भारत में कारोबार और निवेश आकर्षित करने के मामले में गुजरात सबसे आगे निकल गया है. नीति आयोग इनवेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्ट 2026 की इस लिस्ट के मुताबिक गुजरात का नाम टॉप पर है, इसके बाद भी कई राज्य है. 

ये भी पढ़ें: कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख

टॉप 5 में हैं ये राज्य
सामने आई इस लिस्ट में कई राज्यों का नाम है. हम यहां आपको दिखाते हैं बिजनेस करने के लिए टॉप 5 बेस्ट राज्यों की लिस्ट:

रैंक राज्य स्कोर
1 गुजरात 56.6
2 महाराष्ट्र 53.7
3 तमिल नाडु 53.3
4 गोवा 53.1
5 ओडशा 52.4

ये इंडेक्स बताता है कि किसी राज्य में कारोबार और निवेश के लिए माहौल कितना अच्छा है. इसमें सरकार की नीतियां, प्रशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और कारोबार शुरू करने में आसानी जैसे कई पहलुओं को देखा जाता है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा

कमजोर रहे ये राज्य
वहीं कई ऐसे राज्य भी इस लिस्ट में नजर आए, जिनमें बिजनेस में निवेश करने के आंकड़े काफी कमजोर रहे. इसमें बिहार (36.6), अरुणाचल प्रदेश (37.5), मिजोरम (39.9), लद्दाख (40.2), जम्मू-कश्मीर (27), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (30.2) और लक्षद्वीप (24.5) शामिल हैं.

क्यों जरूरी है ये रैंकिंग?
इस रैंकिंग को देखना इसलिए जरूरी है क्योंकि किसी भी राज्य की रैंकिंग जितनी बेहतर होती है, वहां कंपनियों के फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, लॉजिस्टिक्स सेंटर, स्टार्टअप और अन्य कारोबार शुरू करने की संभावना उतनी बढ़ सकती है. ये इंडेक्स राज्य सरकारों को ये समझने में भी मदद करता है कि निवेश आकर्षित करने के लिए उन्हें किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है.

और पढ़ें

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More

Published at : 03 Aug 2026 09:49 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola