September 21, 2026

Budh Nakshatra Parivartan 2026: आज रात 10:45 बजे बुध बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत!

Budh Nakshatra Parivartan 2026: आज रात 10:45 बजे बुध बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत!

बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026Image Credit source: magnific

Budh Gochar 2026: ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह अपना स्थान या नक्षत्र बदलता है, तो देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में आज यानी 21 सितंबर 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज रात ठीक 10 बजकर 45 मिनट पर बुद्धि, वाणी, व्यापार के कारक ग्रह बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक माना गया है, जबकि बुध को बुद्धि और संवाद का. ऐसे में बुध का मंगल के नक्षत्र में जाना कई राशियों के लिए नए अवसर और बड़ी कामयाबी लेकर आ सकता है.

ज्योतिष में क्यों खास है बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन?

ज्योतिषविदों के अनुसार, बुध और मंगल की ऊर्जा जब एक साथ मिलती है, तो व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता में जबरदस्त निखार आता है. चित्रा नक्षत्र रचनात्मकता, कला और सही से काम करने की प्रेरणा देता है. इसलिए बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से न केवल व्यापार में गति आएगी, बल्कि जो लोग लंबे समय से करियर में रुकावटों का सामना कर रहे थे, उन्हें भी नए रास्ते दिखाई देंगे. वैसे तो बुध के इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर किसी न रूप में पड़ेगा, लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं साबित होने वाला है.

इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है. यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह अब गति पकड़ सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं. चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करते ही बुध आपके सोचने और समझने की क्षमता को और मजबूत करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है. वाणी में मधुरता आएगी, जिससे आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. निवेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और व्यापार के लिहाज से नए अवसर लाएगा. अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में जा सकता है. पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: शुभ काम पर निकलते समय पीछे से टोकना क्यों है मना? राहु से जुड़ा है रहस्य

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान

वरुण चौहान

इलेक्‍ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

google button