पंजाब की राजनीति में दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में नकोदर विधानसभा क्षेत्र के नूरमहल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता धलवंत सहजल अपने दर्जनों साथियों के साथ बसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप)
.
मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं लोग: विधायक मान
इस मौके पर नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विधायक इंदरजीत कौर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग लगातार आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आप' के बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी दल बौखला गए हैं और झूठा प्रचार कर रहे हैं।
विधायक मान ने विपक्षी नेताओं को नसीहत दी कि वे गुस्सा करने या घबराने के बजाय जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी जमीन पर काम करने और विशेष रूप से महिलाओं व बहनों की समस्याओं को हल करने में विश्वास रखती है। उन्होंने शामिल हुए सभी नए सदस्यों को आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

धलवंत सहजल के साथ ये प्रमुख चेहरे हुए शामिल
नूरमहल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान धलवंत सहजल के साथ तिलक राज, दविंदर कुमार, अवतार, आशु, मुनीश कुमार, दलजीत सिंह, गुलू सहजल, जगा बालू, जसविंदर सिंह बालू, तारो बालू, अवतार बालू, सीमा बालू, संदीप बालू, राम आसरा बालू, तोशी बालू, अजय कुमार सलान, संता सिंह फरवालिया, जगदीप कुमार बालू, नवजोत कौर बालू, जीत लंगाह, मनजीत कौर लंगाह, मीना रानी लंगाह, अमरजीत लंगाह, जीत कैली, सोहन लंगाह, नसीब चंद, तोता कैली, पिंडू कैली, भजन मल्ल, बिंदर मल्ल, केवल मल्ल, पम्मी मल्ल, प्यारी बालू, मिंडो लंगाह, बलजीत कौर, प्रीत बालू, बिंदर बालू, कमलेश लंगाह और लवप्रीत सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने 'आप' का झाड़ू थामा।
बसपा ने किया दावों का खंडन, लगाया बदनामी का आरोप
दूसरी ओर, बहुजन समाज पार्टी ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। बसपा के जिला जालंधर देहाती के प्रधान जगदीश शेरपुरी ने फोन पर बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी में शामिल हुए धलवंत सहजल उनकी पार्टी के कार्यकर्ता थे ही नहीं। उन्होंने नकोदर की विधायक इंदरजीत कौर मान पर जानबूझकर बसपा की छवि को नुकसान पहुँचाने और बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया।
इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान अध्यक्ष दीपक कुमार, चेयरमैन लखवीर सिंह शीर, पार्षद सुखविंदर कौर, रत्न नैय्यर, राजू उप्पल, राकेश शर्मा, राकेश वर्मा, सोनू मिटू, डॉ. गोयल, संजीव शर्मा, संदीप तकयार, पार्षद सुभाष चंद्र, संदीप बत्रा और साहिल मेहीन सहित कई अन्य स्थानीय 'आप' नेता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।