August 15, 2026

गजब का Broadband, पूरे 6 महीने तक छूट, 200Mbps स्पीड के साथ 5000GB डेटा और 25 OTT भी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL अपने ग्राहकों के लिए धांसू ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपने पॉपुलर ब्रॉडबैंड प्लान पर पूरे 6 महीने तक डिस्काउंट देने की घोषणा की है। अगर आप भी अपने घर या ऑफिस में ब्रॉडबैंड लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

1/5

ऑफर: हर महीने 88 रुपये की छूट

कंपनी ने X पर बताया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर, BSNL प्लान अपनाएं और एक ही कनेक्शन में 200Mbps हाई-स्पीड इंटरनेट, 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म, 5000GB डेटा, 24×7 अनलिमिटेड कॉल और डुअल बैंड वाई-फाई का मजा लें। यह प्लान, जो पहले ₹1,199/महीने में मिलता था, अब सिर्फ ₹1,111/महीने में उपलब्ध है, जिससे आपको 6 महीने तक हर महीने ₹88 की बचत होगी।

2/5

स्पीड और डेटा भी जबर्दस्त

बीएसएनएल की वेबसाइट पर यह प्लान Fibre Super Plus OTT नाम से लिस्टेड है। वैसे तो इस प्लान की कीमत 1199 रुपये प्रति माह है, लेकिन ऑफर में यह 1111 रुपये प्रति माह में मिल रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps स्पीड मिलेगी। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी।

3/5

अनलिमिटेड कॉलिंग भी

अपने हर ब्रॉडबैंड प्लान की तरह, इस प्लान के साथ भी बीएसएनएल एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन देगा, जिससे किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। कंपनी के वेबसाइट के अनुसार, इस प्लान को और लंबी वैलिडिटी के लिए भी ले सकते हैं, जिससे बार-बार बिल भरने का टेंशन खत्म हो जाता है। वेबसाइट के अनुसार, 6 महीने का विकल्प चुनने पर 7,194 रुपये और 12 महीने का विकल्प चुनने पर 14,388 रुपये का एकमुश्त भुगतान करना होगा।

4/5

25 से ज्यादा फ्री OTT भी 

इस प्लान के साथ 25 से ज्यादा OTT सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलते हैं, जिसमें जियो हॉटस्टार, लायंसगेट, शेमारूमी, हंगामा ऐप, एपिक ऑन, सोनीलिव, जी5, मनोरमा मैक्स, चौपाल समेत अन्य शामिल हैं। प्लान में IFTV: 500+ फ्री टू एयर चैनल्स भी शामिल हैं।

5/5

कैसे उठाएं फायदा

ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इन प्लान्स की डिटेल्स ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 18004444 पर वॉट्सऐप करके के भी इन प्लान को बुक कर सकते हैं।

Gadgets Hindi News Bsnl Prepaid Plan Broadband

Hindi Newsफोटोगैजेट्सगजब का Broadband, पूरे 6 महीने तक छूट, 200Mbps स्पीड के साथ 5000GB डेटा और 25 OTT भी