August 22, 2026

Bride refuses to Marry due to Rahul Gandhi: राहुल गांधी की वजह से टूट गई युवक की शादी, युवती ने कहा- हारने वाला को अपना रोल मॉडल मानने वाले के साथ नहीं ले सकती सात फेरे

Bride refuses to Marry due to Rahul Gandhi: राहुल गांधी की वजह से टूट गई युवक की शादी, युवती ने कहा- हारने वाला को अपना रोल मॉडल मानने वाले के साथ नहीं ले सकती सात फेरे

Bride refuses to Marry due to Rahul Gandhi: राहुल गांधी की वजह से टूट गई युवक की शादी, युवती ने कहा- हारने वाला को अपना रोल मॉडल मानने वाले के साथ नहीं ले सकती सात फेरे

Bride refuses to Marry due to Rahul Gandhi: राहुल गांधी की वजह से टूट गई युवक की शादी, युवती ने कहा- हारने वाला को अपना रोल मॉडल मानने वाले के साथ नहीं ले सकती सात फेरे / Image: AI Generated

Modified Date: August 23, 2026 / 10:51 am IST

Published Date: August 23, 2026 10:51 am IST

HIGHLIGHTS

  • राहुल गांधी को रोल मॉडल मानने पर रिश्ता टूटा
  • सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
  • राजनीतिक सोच पर बहस

बेंगलुरु: Bride refuses to marry due to Rahul Gandhi नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों युवाओं के ​साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए सत्ता का रास्ता तलाश रहे हैं। राहुल गांधी को युवाओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि एक युवक की शादी राहुल गांधी की वजह से टूट गई। बताया जा रहा है कि लड़की ने सिर्फ इस बात के लिए शादी से इंकार कर दिया क्योंकि लड़का राहुल गांधी को अपना रोल मॉडल मानता था। इस संबंध में लड़की का कहना है कि ‘अगर कोई किसी हारनेवाला को अपना रोल मॉडल मानता है तो यह समझना मुश्किल नहीं है कि उसका IQ कितना कम होगा।”

राहुल गांधी की वजह से टूट गई शादी

Bride refuses to marry due to Rahul Gandhi दरअसल आरुही रेड्डी नाम की युवती ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ”’अगर कोई किसी हारनेवाला को अपना रोल मॉडल मानता है तो यह समझना मुश्किल नहीं है कि उसका IQ कितना कम होगा। वह अपने बच्चों को गुलामी, राष्ट्रविरोध और हिंदू विरोध के अलावा और क्या सिखाएगा?’ उनका कहना है कि उनके लिए पैसा, खूबसूरती या अच्छा करियर से कहीं ज्यादा उनका देश और धर्म मायने रखता है।” उन्होंने आगे कहा कि ”एक गर्वित राष्ट्रवादी हिंदू होने के नाते वह ऐसे व्यक्ति को अपना जीवनसाथी कभी स्वीकार नहीं कर सकतीं जो राहुल गांधी को अपना रोल मॉडल मानता हो।”

I recently got a marriage proposal.

Join Our Whatsapp Group

The guy was good-looking, had an impressive ₹40 lakh package, and came from a good family.

But I rejected him for just one reason—on his Instagram profile, I saw that he considered Rahul Gandhi his role model.

If someone considers a Loser…

— Aaruhi Reddy 🥷 (@CuteAaruhi4) August 17, 2026

सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर

आरुही रेड्डी का रिश्ता ठुकराने का ये अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग बहस कर रहे हैं कि क्या राजनीतिक विचारधारा भी किसी रिश्ते या शादी का फैसला लेने में इतनी बड़ी भूमिका निभा सकती है। वहीं, सियासी गलियारों से भी इस मसले पर चर्चा जोरों पर है। कुछ लोगों ने लड़की के फैसले का समर्थन किया और कहा कि रिश्ते में दोनों की राजनीतिक सोच का मिलना भी जरूरी हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों का सवाल है कि क्या किसी की राजनीतिक पसंद को उसके व्यक्तित्व, सोच और आर्थिक स्थिरता से ज्यादा महत्व देना सही है?

ये भी पढ़ें

  • Children Fall ill After Mid-day Meal in Indore: प्रदेश में मिड-डे मील खाते ही 38 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप, जानें क्या परोसा गया था खाने में? 
  • Free Fire Max Redeem Codes Today: बिना पैसे दिए फ्री में मिल रहे हैं डायमंड्स, तरीका देखकर उड़ जाएंगे आपके होश! 
  • Raksha Bandhan Gift for Sister: रक्षाबंधन से पहले साय सरकार ने महिलाओं के खोला सौगातों का पिटारा, ‘विष्णु देव’का गिफ्ट पाकर झूमने लगीं खुशी से

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  राहुल गांधी की वजह से शादी टूटने का मामला क्या है?

उत्तर:  दावे के अनुसार, एक युवती ने इसलिए शादी से इनकार कर दिया क्योंकि उसका होने वाला जीवनसाथी राहुल गांधी को अपना रोल मॉडल मानता था।

प्रश्न 2:  युवती का नाम क्या बताया जा रहा है?

उत्तर:  सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर युवती का नाम आरुही रेड्डी बताया जा रहा है।

प्रश्न 3:  युवती ने शादी से इनकार क्यों किया?

उत्तर:  युवती ने कथित तौर पर कहा कि उसकी राजनीतिक और वैचारिक सोच राहुल गांधी को रोल मॉडल मानने वाले व्यक्ति से मेल नहीं खाती, इसलिए वह उसे जीवनसाथी के रूप में स्वीकार नहीं कर सकती।

प्रश्न 4:  क्या इस मामले की आधिकारिक पुष्टि हुई है?

उत्तर:  फिलहाल उपलब्ध जानकारी में यह मामला सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित दावा है। इसलिए पोस्ट की स्वतंत्र पुष्टि और पूरे घटनाक्रम को तथ्य के रूप में पेश करने से पहले सावधानी जरूरी है।

प्रश्न 5:  क्या राजनीतिक विचारधारा शादी के फैसले को प्रभावित कर सकती है?

उत्तर:  हां, व्यक्तिगत पसंद और राजनीतिक विचारधारा भी कुछ लोगों के लिए रिश्ते में महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि, शादी का फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत मामला है और हर व्यक्ति की प्राथमिकताएं अलग होती हैं।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

Web Title: Bride refuses to marry due to Rahul Gandhi: Because Groom Follow Rahul gandhi as role Model