September 10, 2026

BRICS Summit के बीच IND vs AFG मैच को लेकर आया बड़ा अपडेट, नहीं बदलेगा शेड्यूल

BRICS Summit के चलते भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच के आयोजन को लेकर उठे सवालों पर अब विराम लग गया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर (रविवार) को होने वाला मैच अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जाएगा. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने साफ कर दिया है कि मैच को कहीं और शिफ्ट या स्थगित नहीं किया जा रहा है.

दरअसल, नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS Summit का आयोजन होना है. इस दौरान राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है. इसी वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से DDCA को मैच को टालने की सलाह दिए जाने की खबर सामने आई थी.

India–Afghanistan 1st T20I on 13 September at Arun Jaitley Stadium will go ahead as scheduled.

Following a meeting with Delhi Traffic Police, DDCA has been assured of all necessary support and arrangements.

No postponement.🏏🇮🇳🇦🇫

— DDCA (@delhi_cricket) September 10, 2026

ट्रैफिक पुलिस ने DDCA को दी थी सलाह

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के DCP की ओर से DDCA को एक पत्र भेजकर 13 सितंबर के मुकाबले को आगे बढ़ाने की सलाह दी गई थी. BRICS Summit के दौरान राजधानी के कई हिस्सों में वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के कारण ट्रैफिक पर दबाव रहने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

हालांकि, DDCA ने इस मामले में मैच को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं जताई. दिल्ली क्रिकेट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शाम 6 बजे तक DDCA के पास मैच को शिफ्ट करने या स्थगित करने के संबंध में BCCI की ओर से कोई निर्देश नहीं आया था.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की ‘Non-Committal’ टी-शर्ट ने मचाई सनसनी, अगरकर पर निशाना? VIDEO वायरल

BCCI और गृह मंत्रालय के फैसले पर थी नजर

DDCA का कहना था कि मैच का आयोजन BCCI ने उसे सौंपा है और अगर कार्यक्रम में कोई बदलाव होना है तो इस संबंध में फैसला BCCI और गृह मंत्रालय की ओर से आएगा.

हालांकि, सूत्रों के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद मैच के लिए जरूरी ट्रैफिक और सुरक्षा इंतजामों को लेकर DDCA को आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: कप्तान ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी हाथ में स्टंप लेकर डांस करते नजर आए, VIDEO

DDCA ने किया साफ- मैच नहीं होगा स्थगित

DDCA ने भी स्पष्ट कर दिया है कि भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में ही होगा. मैच को न तो स्थगित किया गया है और न ही किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट किया जा रहा है.

DDCA की ओर से कहा गया है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद मैच के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर आश्वासन मिला है और मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा.
 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

T20 Rankings में ईशान किशन का जलवा, 910 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर

Live TV