BRICS Summit 2026: दिल्ली में हो रहे BRICS सम्मेलन के बीच दुनिया की नजर भारत की कूटनीतिक ताकत पर टिकी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई बड़े वैश्विक नेता राजधानी में जुटे हैं और ऐसे वक्त में यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में है. इसी माहौल के बीच रूस से एक ऐसा बयान आया है, जिसने भारत की संभावित भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है.रूस में भारतीय मूल के विधायक अभय कुमार सिंह ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौता कराने में भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म कराने की कोशिशों के बीच भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. अभय कुमार सिंह से जब पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति पुतिन को उम्मीद है कि भारत दोनों देशों को किसी सेटलमेंट के करीब लाने के लिए ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाएगा, तो उन्होंने भारत की कूटनीतिक क्षमता पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा, “भारत इस सेटलमेंट में बड़ी भूमिका निभा सकता है.”
‘भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है’
उन्होंने आगे कहा कि अगर आप इतिहास में देखेंगे, तो हर युद्ध खत्म हुआ है और लोग एग्रीमेंट पर साइन कर रहे हैं. इसलिए, मुझे लगता है कि इस पर भी वैसे ही साइन किया जाएगा. अगर भारत दोनों पक्षों के लिए अच्छी शर्तें पेश करता है, तो मुझे लगता है कि भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है. अभय कुमार सिंह की पहचान भी इस पूरे मामले को खास बनाती है. वह रूस के कुर्स्क क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं और वहां के विधानमंडल में प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं.
#WATCH | Kursk, Russia: When asked if Russian President Putin expects India to play a more active role in bringing Russia and Ukraine closer together for some settlement, Indian-origin Russian MLA Abhay Kumar Singh says, "India can play a big role in this settlement. If you will pic.twitter.com/oGJtELCi9d
— ANI (@ANI) September 11, 2026
दोनों देशों के रिश्ते पर की बात
ऐसे में रूस के राजनीतिक माहौल से जुड़े उनके बयान को भारत-रूस संबंधों और यूक्रेन संकट के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अभय ने भारत और रूस के रिश्ते के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती सिर्फ दो देशों के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई पीढ़ियों से चली आ रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेताओं की मुलाकात से अर्थव्यवस्था, व्यापार और दूसरे क्षेत्रों में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे.

अंकिता
शिव की नगरी काशी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता पाण्डेय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता में आने के लिए उन्होंने बनारस के लोकल न्यूज पेपर "काशीवार्ता" से अपनी शुरुआत की, बाद में दिल्ली जैसे महानगरी का रुख करते हुए उन्होंने TV9 भारतवर्ष में अक्टूबर साल 2023 से जुड़ी. आज वह इस ऑर्गनाइजेशन में बतौर सब-एडिटर काम कर रही हैं. क्राइम, एंटरटेनमेंट और अन्य सभी को न्यूज के साथ विजुअल तरीके से पेश करने में रुचि है. पत्रकारिता के अलावा कविताएं लिखना, फोटोग्राफी करना और म्यूजिक का भी शौक रखती हैं.
Read More