September 12, 2026

भारत पहुंचे शी जिनपिंग, BRICS में आज कब क्या होगा, जानें सब

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने शनिवार (12 सितंबर) को भारत पहुंचे हैं. दोपहर ढाई बजे से ब्रिक्स सम्मेलन की शुरुआत होगी.

Written By : विशाल पाण्डेय |  Updated at : 12 Sep 2026 12:57 PM (IST)

Preferred Sources

BRICS Summit 2026 Delhi Chinese President Xi Jinping arriving India pm modi host Gala Dinner भारत पहुंचे शी जिनपिंग, BRICS में आज कब क्या होगा, जानें सब

पीएम मोदी के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने शनिवार (12 सितंबर) को भारत पहुंच गए हैं. दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड हुआ है. चीनी राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे अपने होटल जाएंगे. दोपहर 2 बजे के आस-पास शी जिनपिंग के अलावा ब्रिक्स मेंबर देशों के अन्य नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे और दोपहर ढाई बजे से ब्रिक्स सम्मेलन की शुरुआत होगी.

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स समिट में शाम 5 बजे ब्रिक्स की फैमिली फोटो होगी. इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे ब्रिक्स के नेता पौधारोपण करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम साढ़े 7 बजे विश्व नेताओं के लिए डिनर रखा है. 

गाला डिनर का आयोजन
ब्रिक्स समिट में दोपहर ढाई बजे 'समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना' विषय पर चर्चा होगी. इसके बाद शाम 4.30 बजे ब्रिक्स देशों के नेता भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी देखेंगे. भारत मंडपम के लॉन में शाम 5.30 बजे ब्रिक्स मेंबर देशों के नेता संयुक्त रूप से पौधारोपण करेंगे. इसके बाद भारत मंडपम के लेवल-3 में शाम साढ़े 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा. 

पीएम मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं संग बैठक 
इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं के साथ आज पीएम मोदी ने बैठक की. द्विपक्षीय मुलाकातों ने भारत के उनके साथ संबंधों को एक नई दिशा दी है. भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों ने भारत के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में गहरी रुचि दिखाई है. पीएम मोदी संग बैठक में इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं की संयुक्त रूप से कर्मियों के प्रशिक्षण और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर भी विस्तृत चर्चा हुई.

दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया है. इथियोपिया ने विशेष रूप से भारतीय खनन कंपनियों का स्वागत किया. इसके अलावा मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अवसरों पर भी चर्चा हुई है.

ये भी पढ़ें

Xप्लेन: ब्रिक्स समिट के बीच सऊदी की बढ़ी मुश्किलें, हूती हमलों के डर से मुख्य ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन बंद

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More

Published at : 12 Sep 2026 12:00 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola