
मसूद पेजेश्कियन, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग
दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि BRICS 2026 के लिए सब सेट है. उन्होंने अपने पोस्ट में वीडियो के माध्यम से समिट की तैयारियों की झलकियां भी शेयर की हैं. अगर सुरक्षा की बात करें तो राजधानी में दिल्ली पुलिस के करीब 15 हजार जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की करीब 200 कंपनियों को तैनात किया गया है. साथ ही चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और महत्वपूर्ण जगहों पर ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई हैं.
दरअसल, ब्रिक्स समिट में कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होंगे, जिसमें रूस से लेकर चीन, ईरान, इंडोनेशिया, इथियोपिया, कजाकिस्तान और फिलीपींस समेत कई देश शामिल हैं. अब चूंकि दुनियाभर से मेहमान इस समिट में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं, ऐसे में ये जरूरी है कि उनकी सुरक्षा पर पूरा-पूरा ध्यान दिया जाए. यहीं वजह है कि कई राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है. आइए जानते हैं कि कौन किस होटल में रुकेंगे और समिट के लिए भारत मंडपम कब पहुंचेंगे.
कौन मेहमान कहां ठहरेगा?
- ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले ज्यादातर विदेशी मेहमान नई दिल्ली के अलग-अलग होटलों में ठहरेंगे. एक सूत्र के मुताबिक, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, इथियोपिया के प्रधानमंत्री, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति, थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री एक ही होटल में रुकेंगे, जबकि अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब, बहरीन और ब्राजील के वित्त मंत्री दूसरे होटल में ठहरेंगे.
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बांग्लादेश के VIP मेहमानों के साथ एक होटल में रुकेंगे. सूत्र ने आगे बताया कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बुरुंडी के राष्ट्रपति के साथ एक होटल में रुकेंगे. वहीं फिलीपींस के राष्ट्रपति, वियतनाम के प्रधानमंत्री, बोलीविया के VIP मेहमान और क्यूबा और उरुग्वे के वित्त मंत्री एक ही होटल में ठहरेंगे.
- ईरान के राष्ट्रपति एक अलग होटल में रुकेंगे. सूत्र ने बताया, ‘चीन और बेलारूस के राष्ट्रपति एक ही होटल में रुकेंगे. मलेशिया के प्रधानमंत्री, नाइजीरिया के राज्य मंत्री, युगांडा के उपराष्ट्रपति और UN के महासचिव एक ही होटल में ठहरेंगे.
कितने बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे राष्ट्राध्यक्ष?
- 12 सितंबर- शनिवार को विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुखों के दोपहर 1.30 बजे से 2.15 बजे के बीच भारत मंडपम पहुंचने की उम्मीद है.
- 13 सितंबर- रविवार को राष्ट्राध्यक्षों के सुबह 8.50 बजे से 9.25 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है.
कौन पहले पहुंचेगा और कौन बाद में?
- UAE के क्राउन प्रिंस के सबसे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है.
- रूस के राष्ट्रपति के सबसे आखिर में पहुंचने की संभावना है, उनसे पहले चीन के राष्ट्रपति पहुंचेंगे.
दिल्ली में पुतिन का शेड्यूल
- 11 सितंबर- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी से मिलेंगे. वो साथ में इनोपरोम (Innoprom) प्रदर्शनी का दौरा भी करेंगे. पुतिन ब्रिक्स बिजनेस फोरम में भाषण भी देंगे. वह दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति, मलेशिया के प्रधानमंत्री और ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक के प्रमुख के साथ भी बैठकें करेंगे और मिस्र के नेता के साथ उनके बैठक की व्यवस्था की जा रही है.
- 12 सितंबर- पुतिन के कार्यक्रम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेना शामिल है. वह भारतीय इनोवेशन प्रदर्शनी का दौरा करेंगे और ब्रिक्स नेताओं के साथ मिलकर एक पेड़ लगाएंगे. इसके अलावा राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी द्वारा आयोजित औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे और इथियोपिया के प्रधानमंत्री और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से भी मुलाकात करेंगे.
- 13 सितंबर- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स बैठक में भाग लेंगे.
रिपोर्ट: विकास
ये भी पढ़ें: BRICS समिट के लिए दिल्ली पुलिस का बड़ा सुरक्षा प्लान, 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 कंपनियां तैनात
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More