BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में करीब 45 मिनट तक बैठक हुई। मोदी-पुतिन मुलाकात (Modi Putin Meeting) में दोनों देशों के बीच व्यापार और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में 2030 तक भारत-रूस व्यापार Russia को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर खास फोकस रहा। फिलहाल दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार करीब 65 अरब डॉलर बताया जा रहा है।
Delhi: BRICS Summit 2026 के दौरान मिले PM Modi और Vladimir Putin !#PMModi#VladimirPutin#BRICSSummit2026#IndiaRussiaTiespic.twitter.com/HCSt0fx5tp
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 11, 2026
व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के दौरान भारत-रूस आर्थिक रिश्तों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में द्विपक्षीय व्यापार (Modi Putin Meeting) बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। भारत ने रूस में भारतीय निर्यातकों के लिए ज्यादा बाजार पहुंच की जरूरत बताई, ताकि बढ़ते व्यापार घाटे को कम किया जा सके। दोनों पक्षों ने 2030 तक 100 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर विचार किया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/11/screenshot-2026-09-11-200019-2026-09-11-20-01-00.png)
यह भी पढ़ें: Indore Murder Case: इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद, साक्ष्य मिटाने पर भी 7 साल की सजा
यूक्रेन युद्ध और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा
मोदी-पुतिन मुलाकात (Modi Putin Meeting) के दौरान यूक्रेन युद्ध की मौजूदा स्थिति और शांति प्रयासों पर भी चर्चा हुई। (BRICS Summit) पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध की स्थिति और जारी शांति पहल की जानकारी दी। वहीं मोदी ने संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति के जरिए रास्ता निकालने की भारत की स्थिति दोहराई। पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र के हालात समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने विचार साझा किए।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/11/screenshot-2026-09-11-200026-2026-09-11-20-01-00.png)
यह भी पढ़ें: Corona Patient: गरियाबंद में 1 कोरोना और 2 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज मिले, 13 संपर्कों के सैंपल जांच के लिए भेजे
पुतिन का पश्चिमी देशों पर तंज
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के बिजनेस फोरम में पुतिन ने पश्चिमी देशों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं और विकास के नए केंद्र सामने आ रहे हैं। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर अपना पुराना नेतृत्व (Modi Putin Meeting) वापस पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सुविधाओं और पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचाने और जहाजों को जब्त करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/11/screenshot-2026-09-11-200037-2026-09-11-20-01-00.png)
यह भी पढ़ें: MP IAS Transfers: एमपी में चार आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, संभागों में बने अपर आयुक्त राजस्व, देखें पूरी लिस्ट
रक्षा-ऊर्जा सहयोग पर भी फोकस
भारत-रूस संबंध (Modi Putin Meeting) मजबूत करने के साथ रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग (Modi Putin Meeting) को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/11/screenshot-2026-09-11-200031-2026-09-11-20-01-00.png)
पुतिन ने मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया। बैठक के बाद दोनों नेता एक ही कार से इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन पहुंचे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में मोदी-पुतिन की यह मुलाकात दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:Fatehpur Mobile Network Engineer: Fatehpur में खराब Mobile Network से परेशान ग्रामीणों ने Engineer को Tower से बांधा, Video Viral
पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद गिफ्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) की औपचारिक शुरुआत से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें महान तमिल कृति तिरुक्कुरल (Thirukkural) का रूसी अनुवाद भेंट किया। मोदी ने कहा कि संत तिरुवल्लुवर की यह पुस्तक मानव जीवन के कई पहलुओं और मूल्यों को समझाती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/11/screenshot-2026-09-11-200046-2026-09-11-20-01-00.png)
उन्होंने उम्मीद जताई कि तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और भारत-रूस सांस्कृतिक संबंध (India Russia Cultural Relations) को और मजबूत करने में मदद करेगा। तिरुक्कुरल तमिल साहित्य की प्राचीन और महत्वपूर्ण रचनाओं में शामिल है। इसमें 133 अध्यायों के तहत 1,330 दोहे हैं, जो जीवन, नैतिकता, सदाचार और सामाजिक मूल्यों से जुड़े संदेश देते हैं।