August 21, 2026

Breaking News Today LIVE Updates: एलन मस्क का बड़ा प्लान! भारत के गांवों तक पहुंचेगा Starlink, दूर होगी इंटरनेट की कमी

Breaking News Today Live Updates: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत दौरे पर हैं. कश्मीर के बाद उनका लद्दाख दौरा होने है. इसके अलावा आज हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट कार्यक्रम होगा. इसके तहत CM सैनी आज युवा उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे. 

Breaking News Today Live Updates: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत दौरे पर हैं. कश्मीर के बाद उनका लद्दाख दौरा होने है. इसके अलावा आज हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट कार्यक्रम होगा. इसके तहत CM सैनी आज युवा उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे. 

author-image

Deepak Yadav

21 Aug 2026

07:12 IST

एडिट

21 Aug 2026

12:17 IST

New Update

c

Breaking News Today Live Updates: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत दौरे पर हैं. कश्मीर के बाद उनका लद्दाख दौरा होने है. इसके अलावा आज हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट कार्यक्रम होगा. इसके तहत CM सैनी आज युवा उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे. 

बात करें पाकिस्तान की तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व पीएम इमरान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच शिफा हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

 गृहमंत्री अमित शाह  21-22 अगस्त को बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वह सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की समीझा करेंगे. 

आज की हर छोटी बड़ी अपडेट जानने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

  • Aug 21, 2026 12:17 IST

    ‘कांग्रेस के लोग अलग-अलग मुखौटे पहनकर गांवों में जाते है’- जवाहर सिंह बेढम 

    जयपुर के एक गांव में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की टीम पर हुए हमले को लेकर राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हैं, “कांग्रेस के लोग अलग-अलग मुखौटे पहनकर गांवों में जाते हैं और वहां की शांति भंग करना चाहते हैं. लोग उन्हें जवाब दे रहे हैं. कांग्रेस के लोग ही यह CJP वाला मुखौटा पहने हुए हैं. कांग्रेस की कोई परवाह नहीं करता, इसलिए वे किसी और का मुखौटा पहन रहे हैं."

  • Aug 21, 2026 11:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: ग्रामीणों ने की CJP के कार्यकर्ताओं से मारपीट

    CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका कहते हैं, “आज पूरे देश ने BJP की गुंडागर्दी लाइव देखी. वहां पहले से ही पत्थरबाजी हो रही थी, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही. पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे. यह सब मदान दिलावर के कहने पर किया गया है. हमारे वॉलंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए. हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई. यहां पत्थरबाजी हुई. बुज़ुर्गों ने हमारी टीम की महिलाओं पर पत्थर फेंके और उनके फोन तोड़ दिए. यह सब पहले से तय था. इन सभी गुंडों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए और आदेश वापस लिया जाए. वरना, यह विरोध अब शिक्षा से आगे बढ़कर मदान दिलावर तक फैल जाएगा. आपको शर्म आनी चाहिए. स्कूल एक साल से भैंसों के बाड़े में चल रहा है, हम उसकी मरम्मत करवाना चाहते हैं. वहां BJP के गुंडे मौजूद थे… यह राजस्थान के लोकतंत्र में एक काला दिन है."

  • Aug 21, 2026 10:48 IST

    Breaking News Today Live Updates: गुरुग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी की अहम बैठक

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. बैठक में 17 शिकायतों पर सुनवाई हो रही है और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं.

  • Aug 21, 2026 10:08 IST

    Breaking News Today Live Updates: CBI ने पूर्व सीनियर अधिकारी के खिलाफ दर्ज की FIR

    CBI ने नॉर्दर्न रेलवे के पूर्व सीनियर अधिकारी साकेत चंद श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सौम्या श्रीवास्तव के खिलाफ 4.87 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति रखने के आरोप में FIR दर्ज की है. CBI की एंटी-करप्शन ब्रांच-I, नई दिल्ली ने 19 अगस्त, 2026 को यह FIR दर्ज की. इसमें 1 अप्रैल, 2021 से 6 अप्रैल, 2025 तक की अवधि को शामिल किया गया है और मामला ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम’ के तहत दर्ज किया गया है.

  • Aug 21, 2026 09:26 IST

    Breaking News Today Live Updates: भारत में स्टारलिंक ने किया आवेदन

    भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच, एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने देश में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया है. कंपनी ने अपने नेक्स्ट-जेनरेशन ‘Gen 2’ सैटेलाइट नेटवर्क के लिए भारत के स्पेस रेगुलेटर, IN-SPACe के पास फिर से आवेदन किया है. इस नेटवर्क में डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) कनेक्टिविटी की सुविधा शामिल है. अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो भविष्य में मोबाइल फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो सकेंगे.

  • Aug 21, 2026 08:51 IST

    Breaking News Today Live Updates: ‘जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक चलेगा आंदोलन’- प्रदर्शनकारी वकील

    दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ इंडिया कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी वकीलों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, वे अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे. अधिवक्ता अंशुल कुमार कहते हैं, “मैं अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ यहां हूं और हम वर्तमान में बीसीआई कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.  जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम यहां से नहीं हटेंगे. हमारी प्रमुख मांग बीसीआई अध्यक्ष का इस्तीफा है.. हमें विशेष रूप से बीसीआई के भीतर के लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है. उन्होंने शौचालयों का उपयोग बंद कर दिया है. बीसीआई के शौचालय हमारे लिए खुले नहीं हैं. जबकि दिल्ली पुलिस के जवान और अन्य लोग अंदर जाकर वातानुकूलित कमरों में आराम से बैठते हैं और सुविधाओं का उपयोग करते हैं, मेरे साथी अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जब हमने पूछा कि हमें कहां शौच करना चाहिए, तो अंदर से किसी ने हमें सड़क पर ही शौच करने के लिए कहा. इस विरोध प्रदर्शन को दबाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. हमारी कई मांगें हैं, जैसे कि वजीफे का मुद्दा। पेशे में आने वाले युवा वकीलों के लिए एक निश्चित वजीफा निर्धारित किया जाना चाहिए. हम चाहते हैं कि वर्तमान बीसीआई अध्यक्ष, मनन कुमार मिश्रा, इस्तीफा दें. इसके अलावा, वजीफे, बीमा, चैंबर और शैक्षिक सुधारों से संबंधित मुद्दे भी हैं."

  • Aug 21, 2026 08:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए राजौरी-पूंछ राजमार्ग पर भारी पुलिसबल तैनात

    जम्मू-कश्मीर में बाबा बुद्धा अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजौरी-पूंछ राजमार्ग पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और विभिन्न स्थानों पर कई सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है. यह यात्रा आज अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर चुकी है.

  • Aug 21, 2026 08:07 IST

    Breaking News Today Live Updates: देश में 20 से अधिक राज्यों में होगी बारिश

    आज, 21 अगस्त को देश भर में मौसम बेहद आक्रामक मूड में नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 20 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी, और आकाशीय बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की है. मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण आम जनजीवन से लेकर किसानों की खेती तक पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है.

  • Aug 21, 2026 07:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहली बार 10 दिन चलेगा मानसून सत्र

    हिमाचल प्रदेश के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा, “आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें दोनों दलों के नेताओं ने भाग लिया. हमने विपक्ष से अनुरोध किया है कि यह सत्र सुचारू रूप से चले क्योंकि मानसून सत्र पहली बार 10 दिनों तक चलेगा. पहले यह 4-5 दिन का होता था. राज्य के इतिहास में यह पहली बार है और मुख्यमंत्री चाहते थे कि सत्र लंबा हो ताकि सदन में सभी को बोलने का मौका मिले, राज्य के मुद्दों पर चर्चा हो और विपक्ष और कांग्रेस विधायकों से जो भी सुझाव आएं, उन्हें लागू किया जाए… हम चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले."

  • Aug 21, 2026 07:45 IST

    Breaking News Today Live Updates: वंदे मातरम् पर जारी बवाल

    वंदे मातरम पर कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी के फैसले पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस ने देश को विभाजित किया है और वंदे मातरम को भी विभाजित कर दिया है. उनकी ‘बांटो और राज करो’ की नीति काम नहीं करेगी.

  • Aug 21, 2026 07:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: यूपी में 9 IPS आधिकारियों के तबादले

    यूपी के प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. योगी सरकार ने प्रदेश के 9 IPS अफसरों के तबादले कर दिए. इसमें 7 जिलों के SP बदले भी बदले गए. 

    यहाँ आपकी तस्वीर (’teans.PNG’) में दी गई जानकारी के अनुसार टेबल दी गई है:


    क्र0अधिकारी का नाम व बैचकहां सेकहां को
    1

    श्री विनीत जायसवाल,

    आईपीएस-आरआर-2014

    पुलिस अधीक्षक, गोण्डा।पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर।
    2

    श्रीमती चारू निगम,

    आईपीएस-आरआर-2014

    पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक, यू0पी0-112, लखनऊ।
    3

    श्री अविनाश पाण्डेय,

    आईपीएस-आरआर-2015

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ।पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ।
    4

    श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति,

    आईपीएस-आरआर-2015

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ
    5

    श्री अभिषेक,

    आईपीएस-आरआर-2015

    पुलिस अधीक्षक, बिजनौर।पुलिस अधीक्षक, गोण्डा।
    6

    श्री विकास कुमार,

    आईपीएस-आरआर-2017

    पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी।
    7

    श्री कृष्ण कुमार,

    आईपीएस-आरआर-2018

    पुलिस अधीक्षक, सम्भल।पुलिस अधीक्षक, बिजनौर।
    8

    श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी,

    आईपीएस-एसपीएस-0

    पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक, सम्भल।
    9

    श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह,

    आईपीएस-एसपीएस-0

    पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, हरदोई।पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर।