July 16, 2026

Breaking News Today Live Updates: PM मोदी कल हरियाणा-पंजाब के दौरे पर होंगे

Live|

ओडिशा के पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले भारी बारिश के बीच भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथ (नंदीघोष, दर्पदलन और तालध्वज) को पुरी जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर खड़ा किया गया.

ओडिशा के पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले भारी बारिश के बीच भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथ (नंदीघोष, दर्पदलन और तालध्वज) को पुरी जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर खड़ा किया गया.

author-image

Mohit Saxena

16 Jul 2026

07:12 IST

एडिट

16 Jul 2026

15:21 IST

New Update

Breaking Live Updates

Breaking News Today Live Updates: अयोध्या मामले को लेकर एसआईटी जांच के लिए दी गई समयसीमा खत्म हो चुकी है. अब एसआईटी आज शाम या शुक्रवार की सुबह  रिपोर्ट सौपेगी. राहुल गांधी आज राजधानी में कांग्रेस नेताओं के साथ अहम रणनीतिक बैठक करने वाले हैं. इसमें आगामी संसद सत्र और विभिन्न राज्यों के राजनीतिक मामलों पर चर्चा होनी है. यूट्यूबर गुलशन पाहुजा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में यह सुनवाई होगी. इस याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय को चुनौती दी गई है. दिल्ली हाईकोर्ट आज जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने वाली है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज दिल्ली में BIMSTEC (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फ़ॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) सुरक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले हैं. 

  • Jul 16, 2026 15:21 IST

    Breaking News Today Live Updates: PM मोदी कल हरियाणा-पंजाब के दौरे पर होंगे 

    Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे.

  • Jul 16, 2026 14:38 IST

    Breaking News Today Live Updates: TMC सासंद कोयल मुल्लिक ने दिया इस्तीफा

    पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. TMC सासंद कोयल मुल्लिक ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. 

  • Jul 16, 2026 14:15 IST

    Breaking News Today Live Updates: NEET UG पेपर लीक मामले में फैसले को सुरक्षित रखा 

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के राउज ऐवन्यू कोर्ट ने NEET UG पेपर लीक केस में आरोपी डॉ. मनोज शिरुरे की जमानत याचिका पर निर्णय सुरक्षित रखा है. CBI ने डॉ.मनोज शिरुरे की जमानत याचिका का काफी विरोध किया. CBI ने विरोध में कहा कि इनका अपराध राष्ट्र के खिलाफ रहा है. इसने देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. 

  • Jul 16, 2026 13:01 IST

    Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस संसदीय दल की मीटिंग खत्म

    लुटियंस दिल्ली स्थित 10 जनपथ में आज कांग्रेस संसदीय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करना था.

  • Jul 16, 2026 11:18 IST

    Breaking News Today Live Updates: चंदा चोरी पर क्या कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नहींः संजय राउत

    Breaking News Today Live Updates: शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के केस के लेकर कहा, “वे (श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज) राम मंदिर ट्रस्ट में कोषाध्यक्ष हैं. क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं है? सबसे अधिक जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष की होती है. अगर उनके होने के बाद भी करोड़ों की लूट हुई है तो जांच होनी चाहिए.”

  • Jul 16, 2026 10:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई के ताज पैलेस होटल को BMC का 22 करोड़ का नोटिस

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर ताज महल पैलेस होटल के आसपास  लगाए गए सुरक्षा बैरियर्स अब विवाद का कारण बन चुके हैं. बृहन्मुंबई महानगरपालिका  (BMC) ने इन संरचनाओं के लिए होटल प्रबंधन को करीब 22 करोड़ रुपये का बकाया   शुल्क चुकाने का नोटिस भेजा है. 

  • Jul 16, 2026 09:08 IST

    Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस की आज अहम बैठक, मानसून सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा

    Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस के शीर्ष नेता आज गुरुवार को संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर पार्टी की  रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता 11 बजे कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर बैठक करने वाले हैं। बैठक में आगामी संसद सत्र के दौरान उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी.

  • Jul 16, 2026 08:15 IST

    Breaking News Today Live Updates: जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत को लेकर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं 

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने जगन्ननाथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं. यह भारत की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक शानदार अभिव्यक्ति है. रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत और दुनिया भर में कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है. ये परंपराएँ विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं. महाप्रभु जगन्नाथ सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें. वे हमें हमारे सभी प्रयासों के लिए शक्ति प्रदान करें और हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करें.

  • Jul 16, 2026 07:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में राहुल गांधी की अहम बैठक, कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा 

    Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली में पार्टी नेताओं के संग रणनीतिक बैठक करेंगे. इसमें आगामी संसद सत्र और विभिन्न राज्यों के राजनीतिक मामलों पर चर्चा होगी.

  • Jul 16, 2026 07:13 IST

    Breaking News Today Live Updates: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले बारिश

    Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले भारी बारिश के बीच भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथ (नंदीघोष, दर्पदलन और तालध्वज) को पुरी जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर खड़ा किया गया. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें