October 14, 2026

Breaking News Today Live Updates: एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट डायवर्ट, हाईजैक की आशंका वाला मिला सिक्योरिटी अलर्ट

Breaking News Today Live Updates: मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. दिल्ली समेत उत्तर भारत में गुलाबी ठंड शुरु हो गई है. हालांकि कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने फिर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Google Search

Breaking News Today Live Updates: मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. दिल्ली समेत उत्तर भारत में गुलाबी ठंड शुरु हो गई है. हालांकि कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने फिर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

14 Oct 2026

07:13 IST

एडिट

14 Oct 2026

12:27 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 14 October 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 14 अक्टूबर 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो गई है. रात और सुबह के समय लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. हालांकि देश के कई इलाकों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है, जिसमें रेलवे के करीब 11 लाख कर्मचारियों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के बोनस पर फैसला हो सकता है. वहीं समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए गए तीन बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज), अभय सिंह (गोसाईंगंज), और विनोद चतुर्वेदी (कालपी) आज औपचारिक रूप से बीजेपी का दामन थामेंगे.

उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे. इसके साथ ही सीएम योगी आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ का विमोचन भी करेंगे. वहीं यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी आज अमेठी के प्रवास पर रहेंगे.

उधर पंचायती राज मंत्रालय विशेष अभियान 6.0 के तहत आज देश भर में स्वच्छता अभियान चलाएगा. साथ ही लंबित मामलों का निपटारा भी करेगा. वहीं भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (FIEO) की ग्वांगझोऊ सोर्सिंग मेले में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी आज से शुरू होगी. वहीं मेरठ के नीला ड्रम केस में मुस्कान और उसके प्रेमी की सजा का आज एलान होगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Oct 14, 2026 12:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ आज आरोप तय करने की तैयारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की तैयारी है. दरअसल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एंटी करप्शन की विशेष अदालत में आज सुनवाई होगी. अदालत में सबसे पहले आरोपियों को उनके खिलाफ दाखिल आरोप पत्र पढ़कर सुनाया जाएगा. इसके बाद आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू होगी. मामले में कुल 8 आरोपी जिला कारागार अयोध्या में निरुद्ध हैं. सभी 8 आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने 23 सितंबर को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था. पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में कुल 133 गवाहों के नाम शामिल हैं. चार्जशीट में कृष्ण मोहन और चंपत राय डॉ अनिल मिश्रा समेत अन्य गवाहों के नाम भी दर्ज हैं.

  • Oct 14, 2026 12:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: आजम खान के खिलाफ रामपुर में FIR, जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में ED ने की कार्रवाई

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर के अजीमनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में ED की कार्रवाई के बाद हुई है.

  • Oct 14, 2026 11:53 IST

    Breaking News Today Live Updates: एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट डायवर्ट, हाईजैक की आशंका वाला मिला सिक्योरिटी अलर्ट

    फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030 को हाईजैक की आशंका वाले सिक्योरिटी अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. विमान जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा और उसे सिक्योरिटी जांच के लिए ले जाया गया. सूत्रों के मुताबिक, अलर्ट की जांच अभी भी जारी है.

    An Air India flight AI2030 operating from Frankfurt to Delhi was diverted to Jaipur following a security alert over a suspected hijack threat. The aircraft landed safely at Jaipur International Airport and was moved for security checks. The alert remains under investigation. More… pic.twitter.com/SQxWANgguw

    — ANI (@ANI) October 14, 2026
  • Oct 14, 2026 10:39 IST

    Breaking News Today Live Updates: यूपी के पशुपालन भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश में हुए पशुपालन भर्ती घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वे सपा सरकार में प्रमुख सचिव थे.

  • Oct 14, 2026 10:33 IST

    Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, 3.9 की तीव्रता से कांपी धरती

    अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, अफगानिस्तान में बुधवार सुबह 9.33 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई. इस भूकंप से अभी तक किसी प्रकार का जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है.

    EQ of M: 3.9, On: 14/10/2026 09:33:22 IST, Lat: 34.858 N, Long: 69.507 E, Depth: 15 Km, Location: Afghanistan.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/p7RsDqYhR8

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 14, 2026
  • Oct 14, 2026 08:47 IST

    Breaking News Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ स्थित गुरू कुंड में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में रामशहर रोड पर स्थित गुरु कुंड में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. महिला की उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया है. मौत का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

  • Oct 14, 2026 08:22 IST

    Breaking News Today Live Updates: नवरात्रि के चौथे दिन हैदराबाद की चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में हुई महाआरती, भक्तों की उमड़ी भीड़

    आज नवरात्रि का चौथा दिन है. ये दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है. ऐसे में हैदराबाद की चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर बुधवार को महाआरती की गई. जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.

    #WATCH | Telangana: On the fourth day of Navratri, a maha aarti performed at BhagyaLaxmi Mandir Charminar, Hyderabad. pic.twitter.com/QvoeRlBJ7W

    — ANI (@ANI) October 14, 2026
  • Oct 14, 2026 07:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब के मनसा में मंगलवार को एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस ने 24 घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया.

  • Oct 14, 2026 07:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए 11 जिलों के कलेक्टर

    मध्य प्रदेश में मगंलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. जिसके तहत राज्य सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए. आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. जबकि आईएएस अधिकारी भरत यादव को जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा हरदा, जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं. वहीं आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी और केशरी गुप्ता को भी अहम जिम्मेदारी मिली है.

  • Oct 14, 2026 07:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार के गोपालगंज में गैस लीक होने से लगी भीषण आग, 2 बच्चों की मौत; 17 लोग झुलसे

    बिहार में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर पुलिस स्टेशन इलाके के सफियाबाद गांव में गैस लीक होने की आशंका के चलते लगी आग में दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग झुलस गए. गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, MLC जनक राम और सदर विधायक सुभाष सिंह ने अस्पताल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को इलाज में मदद और मुआवजा देने का भरोसा दिलाया. घटना की असल वजह की जांच की जा रही है.

  • Oct 14, 2026 07:14 IST

    Breaking News Today Live Updates: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल

    मंगलवार देर रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें 34 साल का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    #WATCH | Delhi: A shooting incident occurred in northeast Delhi’s Sonia Vihar area late Tuesday night, leaving a 34-year-old man severely injured.

    (Visuals from the spot) pic.twitter.com/AjzLiLmJVU

    — ANI (@ANI) October 13, 2026