September 21, 2026

Breaking News Today Live Updates: पंजाब पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बठिंडा के तख्त श्री दमदमा साहिब टेका मत्था

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई जल्द शुरू होने वाली है लेकिन इससे पहले देश के कई कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई जल्द शुरू होने वाली है लेकिन इससे पहले देश के कई कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

21 Sep 2026

06:48 IST

एडिट

21 Sep 2026

12:15 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 21 September 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 21 सितंबर 2026 और दिन सोमवार है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पश्चिमी यूपी के मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब बीजेपी की ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा की चौथी यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. उधर जम्मू-कश्मीर विधानसभा का शरदकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी सोमवार से 23 सितंबर तक गुजरात दौरे पर रहेंगी. जहां वे मंगलवार को केवड़िया के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी. जबकि 23 सितंबर यानी बुधवार को वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में मानहानि मामले की आज सुनवाई है. जबकि दिल्ली हाईकोर्ट को आज सात नए न्यायाधीश मिलेंगे. उधर राजस्थान में हाल ही में हुए निकाय चुनाव के बाद आज 5 शहरों के मेयर का चुनाव होगा, साथ ही 268 निकायों के अध्यक्ष को लेकर भी आज फैसला होगा. वहीं भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत के मामले में गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Sep 21, 2026 12:15 IST

    Breaking News Today Live Updates: पंजाब पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बठिंडा के तख्त श्री दमदमा साहिब टेका मत्था

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को पंजाब के बठिंडा पहुंचे. जहां उन्होंने तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेका. इस दौरान राज्यसभा सांसद तरुण चुघ भी उनके साथ मौजूद रहे.

    #WATCH | Bathinda, Punjab: Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan offers prayers at Takht Sri Damdama Sahib in Talwandi Sabo, Bathinda.

    Rajya Sabha MP Tarun Chugh also present. pic.twitter.com/aqGeQ4RjwC

    — ANI (@ANI) September 21, 2026
  • Sep 21, 2026 11:45 IST

    Breaking News Today Live Updates: टीएमसी का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर कपिल सिब्बल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

    चुनाव आयोग ने टीएमसी के दोनों गुटों को पिछले सप्ताह तलब किया उसके बाद ईसीआई टीएमसी के चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर दिया. साथ ही दोनों पक्षों को नए चुनाव चिन्ह देने की बात कही. इसी के खिलाफ कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. सीजेआई सूर्यकांत ने इस मामले की सुनवाई करने की बात कही है.

  • Sep 21, 2026 11:32 IST

    Breaking News Today Live Updates: कनाडा में दर्दनाक हादसा, ट्रेनी विमान क्रैश, दो भारतीय छात्रों की गई जान

    कनाडा में एक ट्रेनिंग विमान के क्रैश होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई है. हालांकि अभी तक छात्रों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई कि दोनों छात्र कहां के रहने वाले हैं और उनके नाम क्या हैं?

  • Sep 21, 2026 11:20 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, सत्ता और विपक्षी विधायकों के बीच हुई धक्का-मुक्की

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा का शरदकालीन सत्र आज से शुरू हो गया. सत्र के पहले ही दिन विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों ने नारेबाजी की और आपस में धक्का-मुक्की की.

    #WATCH | Srinagar: Ruckus in the J&K Assembly as Opposition and ruling side MLAs raise slogans and enter into a scuffle with each other. pic.twitter.com/ieQ6Ber24M

    — ANI (@ANI) September 21, 2026
  • Sep 21, 2026 11:00 IST

    Breaking News Today Live Updates: लखनऊ में CM आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला, जमीनी विवाद के चलते उठाया कदम

    आगरा की एक महिला जमीन के विवाद के कारण हजरतगंज में CM आवास के पास पार्क रोड पर बने एक टावर पर चढ़ गई. उसे लखनऊ फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा. 

    #WATCH | A woman from Agra, who had climbed a tower on Hazratganj’s Park Road near the CM’s residence, allegedly over a land dispute, was evacuated by the Lucknow Fire Department and Police. Further details awaited. pic.twitter.com/jsd7rTPTNf

    — ANI (@ANI) September 21, 2026
  • Sep 21, 2026 10:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: म्यांमार में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.3 तीव्रता से कांपी धरती

    पड़ोसी देश म्यांमार में एक बार फिर से भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. हालांकि गनीमत ये रही कि इस भूकंप से कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, म्यांमार में आज सुबहर8.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 दर्ज की गई. ये भूकंप जमीन के नीचे 134 किमी की गहराई में आया.

    EQ of M: 3.3, On: 21/09/2026 08:39:17 IST, Lat: 25.038 N, Long: 95.277 E, Depth: 134 Km, Location: Myanmar.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/tRatpPLl5J

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 21, 2026
  • Sep 21, 2026 10:22 IST

    Breaking News Today Live Updates: ‘इस सरकार में किसी की भी हत्या हो सकती है’, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से सवाल उठा. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘इस सरकार में किसी की भी हत्या हो सकती है, राजधानी में थाने के सामने हत्या हो गई, ये तो कानून व्यवस्था है इनकी.’

    “इस सरकार में किसी की भी हत्या हो सकती है, राजधानी में थाने के सामने हत्या हो गई, ये तो कानून व्यवस्था है इनकी।"

    - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/mknsjHw9Uu

    — Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 21, 2026
  • Sep 21, 2026 09:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: ‘यह खामोशी तूफान से पहले की शांति है’, कानपुर में बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “AIMIM ने आज साफ कर दिया है कि हम नहीं चाहते कि UP में तीसरी बार BJP की सरकार बने. हमने सभी राजनीतिक पार्टियों से कहा है: अगर आप BJP को सत्ता में लौटने से रोकना चाहते हैं, तो AIMIM के साथ आएं और हाथ मिलाएं. हम और आप मिलकर ‘बाबा’ को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से रोकेंगे."

    उन्होंने आगे कहा, “अगर किसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य मेरे बार-बार दिए गए बयानों को कमजोरी का संकेत समझते हैं, तो मैं उन्हें पूरे सम्मान के साथ बताना चाहता हूं कि यह खामोशी तूफान से पहले की शांति है. इसे कमजोरी न समझें. हम आपके साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं. आपने बिहार चुनावों के दौरान मेरे प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जब हमने साथ चुनाव लड़ने के लिए 6 सीटें मांगी थीं, लेकिन आपने हमारा मज़ाक उड़ाया और AIMIM और मुझ पर झूठे आरोप लगाए."

    ओवैसी ने कहा, “अखिलेश यादव ने सीमांचल में अपनी पार्टी के 3-4 मुस्लिम सांसदों को भेजा. फिर भी, सीमांचल के लोगों ने आपकी झूठ का जवाब अपनी एकता से दिया. उन्होंने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए वोट देने के अधिकार का पक्के इरादे से इस्तेमाल करके आपके आरोपों का जवाब दिया. आपने किशनगंज, कटिहार और अररिया में अपने मुस्लिम सांसदों को मैदान में उतारा, लेकिन मैं सीमांचल की बेटियों, माताओं और बहनों को सलाम करता हूं. उन्होंने इन लोगों के झूठ को पहचान लिया और कहा, ‘असदुद्दीन ओवैसी हमारे भाई, हमारे बेटे, हमारे नेता हैं; हम उनकी पार्टी को वोट देंगे.’ इसलिए, मैं बस यही दोहरा सकता हूं: चुनाव के बाद रोना मत. हम 2 अक्टूबर तक इंतजार करेंगे, और फिर, हम जिसके साथ भी गठबंधन करेंगे, उसी दिन उसकी घोषणा करेंगे और उनके साथ मिलकर UP का चुनाव लड़ेंगे."

    #WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi said, “…AIMIM has declared today that we do not want a BJP government to be formed in UP for a third term. We have told all political parties: if you wish to stop the BJP from returning to power, then come and join… pic.twitter.com/ypLjHcxjvc

    — ANI (@ANI) September 21, 2026
  • Sep 21, 2026 09:32 IST

    Breaking News Today Live Updates: ‘अधीर रंजन चौधरी की वजह से हो रही समस्या’, कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर बोले कल्याण बनर्जी

    कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “INDIA गठबंधन काम कर रहा है. राहुल गांधी ममता बनर्जी के संपर्क में भी हैं और हमने कांग्रेस को नंदीग्राम सीट भी दी है. लेकिन पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ मुख्य समस्या अधीर रंजन चौधरी की वजह से है. वे सिर्फ़ ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ हैं, BJP या CPM के ख़िलाफ़ नहीं. साथ ही अब्दुल मन्नान भी समस्याएं पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोग ही दिक्कतें खड़ी कर रहे हैं। अब फ़ैसला पश्चिम बंगाल कांग्रेस को करना है."

    #WATCH | Hoohgly: On the question of alliance with Congress party, TMC MP Kalyan Banerjee said, “INDIA alliance is working… Rahul Gandhi is in touch with Mamata Banerjee also and we have also given Nandigram seat to the Congress… But the problem of the Congress in West Bengal… pic.twitter.com/2HKb8gEaCR

    — ANI (@ANI) September 21, 2026
  • Sep 21, 2026 09:02 IST

    Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र के जलगांव में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच पथराव, 2-3 लोग घायल

    महाराष्ट्र के जलगांव में रावेर इलाके में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान सड़क पर रुकावट को लेकर हुई बहस के बाद दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हो गई. जिसमें दो-तीन लोगों के घायल होने की खबर है. यह घटना बाबासाहेब अंबेडकर नगर और रजा कॉलोनी में हुई; पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

  • Sep 21, 2026 09:00 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पट्टन इलाके की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का माल जलकर खाक

    जम्मू-कश्मीर के पट्टन इलाके में सोमवार सुबह करीब 5:58 बजे भीषण आग लग गई, जिससे GCI शीट से बनी एक मंजिला दुकान जलकर खाक हो गई. जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. फिलहाल दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है.

  • Sep 21, 2026 08:58 IST

    Breaking News Today Live Updates: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक्शन, कृषि मंत्रालय के मार्केटिंग अधिकारी को किया सस्पेंड

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीर शिकायतों के बाद कृषि मंत्रालय के मार्केटिंग अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान अनुराग ने कथित तौर पर सब्सिडी का पैसा जारी करने के लिए शिवाय वेयरहाउस से ₹1 लाख और श्री कृष्ण वेयरहाउस से ₹60,000 की मांग की थी.

  • Sep 21, 2026 07:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के संगम विहार चोरों का खौफ! घर में घुसकर चुराए गहने और नकदी

    राजधानी दिल्ली के संगम विहार में एक घर से गहने और नकदी चोरी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया.पड़ोसियों के मुताबिक, चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब घर में कोई नहीं था.

  • Sep 21, 2026 06:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: केरल के इडुक्की में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, दो भाई बहनों की मौत

    देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का कहर जारी है. इस बीच केरल के इडुक्की में रविवार को हुई भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया. जिससे दो भाई-बहनों की मौत हो गई. जबकगि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना वट्टावडा कोट्टाकम्बूर इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि भूस्खलन से उनके घर का शेड मलबे में दब गया था. फायर फोर्स और पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था. काफी देर तक चले बचाव अभियान के बाद पीड़ितों को बाहर निकाला गया.