Breaking News Today Live Updates: संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा. संसद में आज का दिन भी हंगामेदार रह सकता है.
Breaking News Today Live Updates: संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा. संसद में आज का दिन भी हंगामेदार रह सकता है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/17/breaking-live-updates-2026-04-17-07-13-17.jpg)
Breaking News Today Live Updates
Breaking News Today Live Updates: आज 7 अगस्त 2026 है. सुबह 11 बजे से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा. सत्र का आज 14वां दिन हैं. आज का दिन भी बाकी दिनों की तरह हंगामे की भेंट चढ़ सकता है. उम्मीद है कि गृहमंत्री अमित शाह आज संसद में FCRA बिल 2026 पेश कर सकते हैं.
आज भारत, भुवनेश्वर में ब्रिक्स (BRICS) शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी इस चर्चा का नेतृत्व करेंगे. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है.
IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 15 राज्यों में मूसलाधार बरसात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी हो सकते हैं.
इसके अलावा, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज गोवा के दौरे पर रहेंगे वे राजधानी पणजी में मीडिया से बात करेंगें. केजरीवाल के गोवा दौरे को आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, JPSC-JSSC भर्ती सुधार आंदोलन के बीच छात्रों ने AISA के आज होने वाले कार्यक्रम से दूरी बना ली है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Aug 07, 2026 12:18 IST
Breaking News Today Live Updates: राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई. 30 मिनट तक सदन चला लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण उसे 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया. 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा और सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए उसे स्थगित कर दिया गया.
Aug 07, 2026 10:47 IST
Breaking News Today Live Updates: रांची में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की बिगड़ी तबियत
रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफदो हफ्तों से छात्रों का आंदोलन जारी है. इस, बीच, भूख हड़ताल पर बैठे राहुल की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर उन्हें अस्पताल ले गए.
Aug 07, 2026 09:23 IST
Breaking News Today Live Updates: 45 सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अपने आवास पर NDA के करीब 45 नए और पहली बार लोकसभा पहुंचे सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे. सूत्रों के अनुसार, इसमें TMC, NCPI और उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के वे सांसद भी शामिल होंगे, जो हाल में अपनी पार्टियों से इस्तीफा देकर एनडीए में शामिल हुए हैं.
Aug 07, 2026 09:16 IST
Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव में गोविंदाओं के लिए बीमा सुरक्षा
महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव से पहले गोविंदाओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया सरकार 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा देगी. उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा. सरकारी आदेश के अनुसार, हादसे में जान जाने पर या फिर दोनों हाथ-पैर या दोनों आंखों की क्षति होने पर 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा. वहीं, एक हाथ, एक पैर और एक आंख की क्षति होने पर 5 लाख रुपये, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे.
Aug 07, 2026 09:10 IST
Breaking News Today Live Updates: अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में 16 FIR
पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट को बताया कि राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 16 एफआईआर दर्ज हैं. हाईकोर्ट ने 30 जून को भवानीपुर, बिष्णुपुर और कालीतला थानों में दर्ज 3 एफआईआर के आधार पर अभिषेक के खिलाफ पुलिस की किसी भी कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है.