September 18, 2026

Breaking News Live Update 18 September: TMC का चुनाव चिह्न और नाम इस्तेमाल करने पर चुनाव आयोग की रोक, हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Live|

Breaking News Live Update 18 September: DUSU Election रिजल्ट के बाद विजय जुलूस पर रोक, हाईकोर्ट ने सभी उम्मीदवारों को भेजा शो-कॉज नोटिस

Breaking News Live Update 18 September: देश-विदेश में आज 18 सितंबर की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है

New Update

Breaking News live update

Breaking News Live Update 18 September: देश-विदेश में आज 18 सितंबर की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 18 सितंबर की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज।  

  • Sep 18, 2026 13:39 IST

    DUSU Election रिजल्ट के बाद विजय जुलूस पर रोक, हाईकोर्ट ने सभी उम्मीदवारों को भेजा शो-कॉज नोटिस

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन और कैंपस में हुई घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए सभी उम्मीदवारों और प्रमुख छात्र संगठनों से जवाब मांगा है। कोर्ट ने चुनाव परिणाम के बाद विजय रैली, जुलूस या ढोल-नगाड़े बजाने जैसी गतिविधियों पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

    चुनाव प्रचार को लेकर ABVP का NSUI पर आरोप

    NSUI’s campaign has reached a new low, a campaigner was caught roaming with alcohol in his pocket while campaigning for its Presidential candidate.

    From student politics to questionable tactics, what exactly is NSUI trying to campaign for?

    DUSU deserves better than this. Shame… pic.twitter.com/cis4JPR2v3

    — ABVP (@ABVPVoice) September 18, 2026

    इसी बीच ABVP की ओर से NSUI कार्यकर्ताओं पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। ABVP का दावा है कि NSUI के संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी गोपाल चौधरी के नाम वाली प्रिंटेड पर्चियां एक NSUI कार्यकर्ता द्वारा LC-1 के बाहर बांटी जा रही थीं। संगठन के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया।

    ABVP ने एक अन्य NSUI कार्यकर्ता पर शराब के नशे में प्रचार करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया और स्वतंत्र पुष्टि का विवरण सामने नहीं आया है।

    सभी उम्मीदवारों और छात्र संगठनों से मांगा जवाब

    दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के साथ ABVP, NSUI, ASAP समेत छात्र संगठनों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने चुनाव नियमों के कथित उल्लंघन और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं को गंभीरता से लिया है। 

  • Sep 18, 2026 09:24 IST

    हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग बाल बाल बचे

    Singer Diler Khardiya Car Firing: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए। इस फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अनिल पंडित ने ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि या तो हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी। 

  • Sep 18, 2026 09:11 IST

    टाटा संस की फिर कमान संभालेंगे एन. चंद्रशेखरन, 5 साल के लिए बढ़ा कार्यकाल

    WhatsApp Imag

    टाटा संस के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को कंपनी के चेयरमैन पद पर अगले पांच साल के लिए फिर नियुक्त करने का फैसला किया है। गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में उनके तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दी गई। हालांकि, इस फैसले पर अंतिम मुहर अभी सालाना आम बैठक (AGM) में लगनी बाकी है। चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होने वाला है। इससे पहले अगस्त 2026 में उन्होंने बोर्ड को बताया था कि वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं। इसके बावजूद बोर्ड ने उन्हें अगले कार्यकाल के लिए फिर से जिम्मेदारी देने का फैसला किया।

    नोएल टाटा ने क्यों जताई असहमति?

    इस फैसले को लेकर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा की अलग राय सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड बैठक में नोएल टाटा को छोड़कर बाकी सदस्यों ने चंद्रशेखरन के पक्ष में वोट किया। नोएल टाटा का मत था कि जब चंद्रशेखरन पहले ही फरवरी 2027 के बाद पद छोड़ने की इच्छा जता चुके थे, तो बोर्ड को नए चेयरमैन के उत्तराधिकारी की तलाश करनी चाहिए थी। इसी वजह से बोर्ड के फैसले पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद की चर्चा हो रही है। हालांकि, चंद्रशेखरन के कार्यकाल विस्तार को लेकर अंतिम फैसला AGM में होना है। टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी है, इसलिए उसकी भूमिका इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होगी।

    टाटा संस का IPO लाने पर भी सहमति

    बोर्ड बैठक में टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने यानी IPO लाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है। यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत कंपनी के लिए लिस्टिंग से जुड़ी आवश्यकताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, RBI ने इसी महीने टाटा संस के NBFC रजिस्ट्रेशन को सरेंडर करने के आवेदन को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद कंपनी के लिए लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण हो गया है। टाटा संस की बोर्ड बैठक में IPO के प्रस्ताव पर सहमति को कंपनी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब आगे की प्रक्रिया में नियामकीय आवश्यकताओं और अन्य मंजूरियों को पूरा करना होगा।

    चंद्रशेखरन का तीसरा कार्यकाल होगा

    एन. चंद्रशेखरन ने 2017 में टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला था। मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होना है। अगर AGM से मंजूरी मिल जाती है, तो वह अगले पांच साल के लिए कंपनी की कमान संभालेंगे और यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। 

लेखकगण