October 7, 2026

BPSC Pre 2026: बिहार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा एकबार फिर टली, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

BPSC Pre 2026: बीपीएस की तरफ से 25 अक्टूबर को होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा एकबार फिर से स्थगित कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार, जल्द ही नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान होने वाला है.

Published byNamrata Mohanty

BPSC Pre 2026: बीपीएस की तरफ से 25 अक्टूबर को होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा एकबार फिर से स्थगित कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार, जल्द ही नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान होने वाला है.

author-image

New Update

BPSC

BPSC Photograph: (ai-generated)

BPSC Pre 2026: बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं BPSC प्री 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना है. दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 72nd बीपीएससी प्री 2026 परीक्षा एक बार फिर से स्थगित हो गई है. बता दे कि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाने वाला था. वहीं, इससे पहले यह परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित करवाई जाने वाली थी.

कब होगी बहत्तरवीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा?

BPSC की तरफ से फिलहाल नई परीक्षा तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार बीपीएससी की ओर से नई एग्जाम डेट्स को अगले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है.

पहले भी स्थगित हो चुकी है परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग  की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अहम अपडेट है. आयोग की ओर से परीक्षा की नई तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों को नई एग्जाम डेट के ऐलान का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें- सोलर पैनल लगवाते समय वेंडर को न दें पूरा पैसा, तुरंत मांग लें ये जरूरी कागज वरना अटक जाएगी सब्सिडी

जुलाई में होने वाली थी परीक्षा

बता दें कि BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जानी थी. हालांकि, आयोग ने निर्धारित तारीख पर परीक्षा कराने के बजाय इसे स्थगित कर दिया था. इसके बाद परीक्षा की नई तारीख 25 अक्टूबर 2026 तय की गई थी. उम्मीदवार इस तारीख के अनुसार अपनी तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की नई तारीख कब घोषित की जाएगी, इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक अपडेट का इंतजार है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही मान्य मानें. साथ ही, उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखने और समय-समय पर आयोग की वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.

1,186 पदों पर होगी भर्ती

BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,186 पदों को भरा जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे. ऐसे में परीक्षा की तारीख में बदलाव के बावजूद अभ्यर्थियों के लिए अपनी तैयारी को नियमित रखना बेहद जरूरी है.

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की नई तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देशों से संबंधित अपडेट चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें- JEE Main 2027: NTA ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, 6 तारीखों पर होंगी परीक्षाएं

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें