Bhool Bhulaiya फ्रैंचाइजी बिना किसी शक के बॉलीवुड की सबसे सफल हॉरर कॉमेडी में से एक है। अब इसकी चौथी किस्त के साथ भी मेकर्स धमाल मचाने को तैयार हैं। ...और पढ़ें

भूल भुलैया 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट
HighLights
भूल भुलैया 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट
भूषण कुमार और कार्तिक आर्यन मचाएंगे धमाल
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर और पसंद की जाने वाली हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी का एक और बड़ा चैप्टर आने वाला है। तीसरी फिल्म के बाद, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और प्रोड्यूसर भूषण कुमार 'भूल भुलैया 4' (Bhool bhulaiyaa) के लिए आधिकारिक तौर पर फिर से साथ आ रहे हैं।
सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार कार्तिक आर्यन
रिपोर्ट्स के मुताबिक भूल भुलैया 4 के मेकर्स 2027 की दूसरी छमाही में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कास्ट और डायरेक्टर को अभी आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन इस बात पर अंदरूनी बातचीत चल रही है कि प्रोजेक्ट को कौन डायरेक्ट करेगा।
यह भी पढ़ें- Harry Potter बने कार्तिक आर्यन, हरमायनी बनीं कृति; AI वीडियो ने बनाई कल्ट फिल्म की कास्ट; सैफ अली खान ने लूटी लाइमलाइट
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अभी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, क्रिएटिव टीम फिल्म को आगे ले जाने के लिए कई आइडिया पर सोच-विचार कर रही है और प्लान यह है कि 2027 की दूसरी छमाही में इसकी शूटिंग शुरू की जाए'।
-1784036348953.jpg)
पिंकविला को एक सूत्र ने बताया, 'कार्तिक आर्यन 'रूह बाबा' के तौर पर वापसी करेंगे और भूषण कुमार एक बार फिर इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं। योजना यह है कि अगले कुछ महीनों में स्क्रीनप्ले को फाइनल कर लिया जाए और 2027 की दूसरी छमाही में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाए। मेकर्स यह पक्का करना चाहते हैं कि डायरेक्टर को फाइनल करने से पहले उनके पास एक मजबूत स्क्रिप्ट हो।
-1784036411865.jpg)
बेहद सफल रही फ्रैंचाइजी
'भूल भुलैया' फ्रैंचाइजी को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली है और यह हॉरर-कॉमेडी (Horror Comedy) जॉनर में फैन्स की पसंदीदा बन गई है। कार्तिक आर्यन के 'रूह बाबा' किरदार को दर्शकों से बहुत प्यार मिलने के कारण, चौथी फिल्म से उम्मीदें स्वाभाविक रूप से ज्यादा हैं।
अगर सब कुछ प्लानिंग के अनुसार हुआ, तो 'भूल भुलैया 4' की शूटिंग 2027 की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है, और स्क्रिप्ट व डायरेक्टर के फाइनल होने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan की अपकमिंग फिल्म में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री, पहली बार पर्दे पर फरमाएंगी रोमांस