July 24, 2026

Jana Nayagan Box Office: थलपति विजय की फिल्म पर बरसे करोड़ों, पहले दिन मचाया भौकाल

थलपति विजय की फिल्म जन नायगन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर आई है. फिल्म ने पहले दिन दमदार कमाई की है. विजय की आखिरी फिल्म देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड नजर आए.

X

विजय की फिल्म का कितना हुआ कलेक्शन? (Photo: Social Media)

विजय की फिल्म का कितना हुआ कलेक्शन? (Photo: Social Media)

थलपति विजय की फिल्म जन नायगन ने रिलीज के साथ ही गर्दा उड़ा दिया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये विजय की पहली फिल्म है, जबकि उनके करियर की आखिरी मूवी. इसलिए फिल्म को लेकर तगड़ा माहौल सेट था. इसका फायदा मूवी को पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मिला. दर्शकों ने थलपति को पावरपैक्ड फेयरवेल दी है. फिल्म पर जमकर नोट बरसे हैं. पहले दिन मूवी के 13,067 शोज दिखाए गए.

विजय की मूवी ने कमाए कितने करोड़?
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, जन नायगन ने पहले दिन 41 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. वहीं ओवरसीज में मूवी ने 30 करोड़ की कमाई है. कुल मिलाकर इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है. घरेलू मार्केट में तमिल वर्जन ने डोमिनेट किया है. तमिल भाषा में ये फिल्म सबसे ज्यादा देखी गई. हालांकि ये कोई बड़ा शॉकर नहीं है. सभी जानते थे तमिल दर्शकों के लिए जन नायगन एक फिल्म नहीं बल्कि इमोशन है. तभी जन नायगन को होम ग्राउंड पर अच्छा कलेक्शन मिला है.

पहले दिन तमिल भाषा में जन नायगन की थियेटर ऑक्यूपेंसी 68.31% दर्ज की गई. जिसमें मॉर्निंग शोज में 73.85%, दोपहर के शोज में 62.46%, शाम के शोज में 63.62% और रात के शोज में 73.31% ऑडियंस पहुंची. इंडिया में इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 41.6% रही. तमिल वर्जन में फिल्म ने 36.50 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं तेलुगू वर्जन ने 2.75 करोड़ और हिंदी वर्जन ने 1.75 करोड़ कमाए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

मूवी को पब्लिक का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें विजय के अलावा ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम रोल में हैं. इसका बजट 300 करोड़ बताया गया है. फिल्म का डायरेक्शन एच. विनोथ ने किया है. ये फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों में रही. 6 तक इसे स्ट्रगल करना पड़ा.

सेंसर बोर्ड की तरफ से सेंसर सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म को महीनों रुकना पड़ा. मामला कोर्ट तक जा पहुंचा. विजय की मूवी पर खूब राजनीति हुई. सभी चुनौतियों को पार कर अब मूवी दर्शकों के सामने है. जन नायगन के साथ उन्होंने इंडस्ट्री छोड़कर राजनीतिक मैदान में फुल फ्लेज्ड काम करने का फैसला किया है. क्रिटिक्स ने फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स दिया है. देखना होगा फिल्म कमाई के कितने नए रिकॉर्ड बनाती है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

संजय दत्त ने मान्यता को इमोशनल पोस्ट से दी जन्मदिन की बधाई

Live TV

aaj tak epaper in hindi