August 23, 2026

Box Office: वीकएंड पर 'आवारापन 2' ने फिर काटा बवाल, जानें 'इनसिडियस' और 'बंटवारा' समेत बाकी फिल्मों का हाल

Sun, 23 Aug 2026 08:12 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Aug 2026 08:12 AM IST

सार

Awarapan 2 VS Insidious Collection: शनिवार का दिन सभी फिल्मों के लिए मिलाजुला रहा। जानिए 'आवारापन 2', 'इनसिडियस', 'बंटवारा 1947' और 'खलीफा' ने कितना कलेक्शन किया है।

शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' ने एक बार फिर बवाल काटा है। इसे वीकएंड का फायदा मिला है। वहीं हॉरर फिल्म 'इनसिडियस' के कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हुई है। 'बंटवारा 1947' के कलेक्शन में मामूली बढ़त देखने को मिली है। इसके अलावा 'खलीफा' के कलेक्शन में गिरावट आई है।

Awarapan 2 vs insidious box office collection on saturday know total earning of batwara 1947

आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

कितनी हुई ‘आवारापन 2’ की कमाई?
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज को नौ दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने इसे प्यार दिया है। दूसरे वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है।

  • पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • शुक्रवार यानी 8वें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • नौवें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये हुआ।
  • इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

Awarapan 2 vs insidious box office collection on saturday know total earning of batwara 1947

इनसिडियस - फोटो : एक्स

'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' की कमाई
हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। यह 'इनसिडियस-द रेड डोर' का सीक्वल है और 'इनसिडियस फ्रैंचाइजी' की छठी फिल्म है। 

  • सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन इसने 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 
  • इसका कुल कलेक्शन 6.30 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • इंग्लिश भाषा में फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये कमाए हैं, हिंदी पट्टी में एक करोड़ रुपये कमाए हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

Awarapan 2 vs insidious box office collection on saturday know total earning of batwara 1947

बंटवारा 1947 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है ‘बंटवारा 1947’ का हाल?
'बंटवारा 1947' ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। इसके कलेक्शन से पता चलता है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल जैसे कलाकार नजर आए हैं।

  • पहले हफ्ते में इसने ने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 8वें दिन यानी शुक्रवार को इसने 75 लाख रुपये कमाए।
  • 9वें दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Awarapan 2 vs insidious box office collection on saturday know total earning of batwara 1947

खलीफा - फोटो : एक्स

'खलीफा' ने तीसरे दिन कितने कमाए?
पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। बता दें कि वैसाख के निर्देशन में बनी 'खलीफा' सोने की तस्करी पर आधारित है।

  • पहले दिन 'खलीफा' ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए। 
  • दूसरे दिन शुक्रवार को इसने 2.40 करोड़ रुपये कमाए। 
  • तीसरे दिन इसने 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 9.65 करोड़ रुपये हो चुका है।