October 18, 2026

BMW और Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा कंफर्ट

BMW और Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा कंफर्ट

नई Audi Q3 भारत में लॉन्च, ₹51.99 लाख है शुरुआती कीमत; डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सब कुछ नया

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी Audi ने भारत में अपनी नई जनरेशन Q3 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹51.99 लाख रखी गई है. भारत में पहली बार 2012 में आई इस SUV ने अब अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं और तीसरी जनरेशन के साथ नए अंदाज में वापसी की है. Audi Q3 देश में कंपनी की लोकप्रिय कारों में से एक रही है. नए मॉडल में डिजाइन, केबिन और फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं. साथ ही इंजन की पावर भी पहले से बढ़ गई है.

नई Audi Q3 का डिजाइन पहले से बिल्कुल अलग

नई Audi Q3 को पुराने मॉडल के मुकाबले नया लुक दिया गया है. इसके फ्रंट में स्लिट-LED हेडलैंप डिजाइन मिलता है. ऊपर की तरफ LED DRLs दिए गए हैं, जो डायनामिक इंडिकेटर का काम भी करते हैं. वहीं, नीचे Digital Matrix LED हेडलैंप लगाए गए हैं. इन हेडलैंप में करीब 25,600 अलग-अलग कंट्रोल होने वाले पिक्सल हैं.

SUV के फ्रंट में हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल और 2D Audi लोगो मिलता है. इसी ग्रिल के पीछे Level 2 ADAS के लिए रडार को भी जगह दी गई है. साइड प्रोफाइल में 18-इंच अलॉय व्हील, सेल्फ-लेवलिंग सेंटर कैप और सिल्वर रूफ रेल्स दिए गए हैं. ड्राइवर की विंडो से लेकर C-पिलर और रूफ तक जाने वाली क्रोम लाइन इसके लुक को अलग बनाती है.

पीछे की तरफ नई स्प्लिट LED टेललैंप यूनिट दी गई है, जिसे एक पतली लाइट बार जोड़ती है. इसके साथ रोशनी वाला Audi लोगो और सिल्वर प्लेट भी मिलती है. कंपनी की नई डिजाइन फिलॉसफी आने वाली फ्लैगशिप SUV Q9 में भी देखने को मिल सकती है.

साइज में भी हुई बड़ी

नई Audi Q3 अब पहले से लंबी और थोड़ी चौड़ी हो गई है. इसकी लंबाई 4,531 mm, चौड़ाई 1,859 mm और ऊंचाई 1,623 mm है. इसका व्हीलबेस 2,681 mm का है. पुराने मॉडल के मुकाबले लंबाई 44 mm, चौड़ाई 10 mm और ऊंचाई 7 mm बढ़ी है. व्हीलबेस में सिर्फ 1 mm का अंतर आया है. इसमें 488 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है.

केबिन में बड़ा बदलाव, बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स

नई Q3 के अंदर भी काफी बदलाव किए गए हैं. पुराने तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील की जगह अब हेक्सागोनल चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. डैशबोर्ड पर कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 11.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं.

कंपनी ने ड्राइव मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे जरूरी कामों के लिए फिजिकल बटन भी दिए हैं. फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर Sonos ऑडियो सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और नौ एयरबैग शामिल हैं. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, लेदर अपहोल्स्ट्री, फैब्रिक और वुड ट्रिम्स भी मिलते हैं.

गियर सिलेक्टर को भी बदलकर स्टीयरिंग कॉलम पर स्टॉक-टाइप डिजाइन दिया गया है. पीछे की सीटों पर फोल्ड-डाउन सेंटर आर्मरेस्ट, फ्रंट सीटबैक पॉकेट्स, दो USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और AC वेंट मिलते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Audi Q3 में 2.0L चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं और पावर चारों पहियों तक पहुंचती है. इंजन पहले जैसा है, लेकिन पावर पुराने मॉडल के 190 hp के मुकाबले 14 hp बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें- Tata की कार खरीदने का शानदार मौका! अक्टूबर में मिल रही ₹3.35 लाख तक की छूट, जानें किन मॉडल्स पर है ऑफर

बाइक की कीमत सिर्फ ₹1.27 लाख, फीचर ऐसा कि महंगी बाइक्स को मिलेगी टक्कर! Hero का बड़ा दांव

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button