नई दिल्ली: BMW F 450 RR: BMW Motorrad अपनी नई स्पोर्टबाइक को 15 अक्टूबर 2026 को दुनिया (BMW F 450 RR) के सामने पेश करने जा रही है। कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है, जिसमें बाइक का स्पोर्टी डिजाइन और फुली-फेयरड लुक देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि इसका नाम BMW F 450 RR होगा। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बाइका का ग्लोबल डेब्यू भारतीय समय के अनुसार रात 8:30 बजे होगा। यह BMW की 450cc सीरीज का हिस्सा बन सकती है। जिसमें F 450 GS और F 450 R जैसे मॉडल शामिल है। फिलहाल इसकी कीमत और भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।
BMW S 1000 RR जैसा हो सकता है स्पोर्टी डिजाइन
टीजर में नई बाइक (BMW F 450 RR) का अगला हिस्सा फुल फेयरिंग से ढका दिखाई देता है। इसका डिजाइन BMW की प्रीमियम स्पोर्टबाइक S 1000 RR से प्रेरित लग रहा है। बाइक में विंगलेट्स और साइड में DRLs जैसे डिजाइन एलिमेंट भी नजर आते हैं। इसका स्पोर्टी लुक और झुकी हुई राइडिंग पोजिशन इसे रोडस्टर F 450 R से अलग बना सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी बाइक की पूरी तस्वीर और सभी डिजाइन फीचर्स सामने नहीं रखे हैं। ऐसे में इसके फाइनल डिजाइन की जानकारी 15 अक्टूबर को मिलने की उम्मीद है।
420cc इंजन के साथ दमदार परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, BMW की इस नई स्पोर्टबाइक (BMW F 450 RR) में 420cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिल सकता है। यही इंजन F 450 R में 48hp की पावर और 43Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है। लेकिन F 450 RR में इंजन की पावर और टॉर्क के आंकड़े समान होंगे या कंपनी इनमें बदलाव करेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा क्विकशिफ्टर, राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
भारत में कब आएगी BMW F 450 RR?
BMW Motorrad ने अभी भारत में इस बाइक (BMW F 450 RR Launch Date) की लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान नहीं किया है। कुछ रिपोर्ट्स में इसके 2027 में भारतीय बाजार में आने की संभावना जताई गई है, लेकिन कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला Aprilia RS 457 जैसी स्पोर्टबाइक्स से हो सकता है। फिलहाल 15 अक्टूबर का ग्लोबल डेब्यू अहम है, क्योंकि इस दौरान बाइक के नाम, इंजन, फीचर्स और तकनीकी खूबियों से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- JIO AI Glasses: न फोन निकालने की जरूरत, न PIN डालने का झंझट! AI Glass से सिर्फ आंखों के इशारे से होगा UPI पेमेंट! जानिए कैसे करेगा काम!
- Shardiya Navratri Vastu Tips: इस नवरात्रि माँ दुर्गा के आगमन से ठीक पहले घर के कोनों से हटा दें ये 5 अशुभ चीजें, वरना रूठ जाएंगी माँ लक्ष्मी
- Raipur Today Crime News: पान खाने उतरा कारोबारी, उठाईगीर ने उड़ा लिए 10 लाख रुपये.. रायपुर के इस इलाके में दिनदहाड़े वारदात, तलाश शुरू