सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में आरोपी पत्र डालने के बाद हेलमेट पहनकर अपनी बाइक की तरफ आते हुए रिटायर्ड प्रिंसिपल गुलाब मेहला। इनसेट में आरोपी की फोटो।
करनाल विधायक जगमोहन आनंद और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड प्रिंसिपल गुलाब मेहला का नया वीडियो सामने आया है। 55 सेकंड के इस वीडियो में हेलमेट पहने प्रिंसिपल बाइक से डाकघर पहुंचता दिखाई दे रहा है। वह बाइक रोककर
.
पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को यह लेटर पोस्ट किय गया, जो 27 अगस्त को विधायक के घर पहुंच गया। लेटर के शब्द पढ़ कर विधायक और उनके परिवार के होश उड़ गए। लिखा था-

तेरे को टपकाने की जिम्मेदारी मिली है। AK-47 से इतनी गोलियां मारूंगा कि पाकिस्तान का नक्शा बन जाएगा। तेरा गारंटी कार्ड साइन करके भेज रहा हूं। तेरे को हर्ष की मौत का बदला ब्जाज समेत देना होगा।

लेटर में भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का ‘एरिया कमांडर बलवीर सिंह’ बताया था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 20 दिन चली जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया। फिलहाल, पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी का गैंग से उसका कोई वास्तविक संबंध है या उसने विधायक को डराने के लिए पत्र में यह नाम इस्तेमाल किया।

सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में पत्र डालने के लिए जाते हुए आरोपी की फोटो।

विधायक जगमोहन आनंद को भेजा गया धमकी भरा लेटर।
पुलिस की जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया…
- डाकघर के सीसीटीवी में कैद हुआ बाइक नंबर : पुलिस सूत्रों के अनुसार धमकी भरा पत्र इंद्री से पोस्ट किया गया था। गुलाब मेहला बाइक पर हेलमेट पहन इंद्री के डाकघर पहुंचा था। उसने वहां पत्र डाला और बाइक से निकल गया। डाकघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी बाइक का नंबर कैद हो गया था। पुलिस ने बाइक नंबर की जांच की, तो आरोपी की पहचान तक पहुंच गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
- धमकी देने का मकसद पता कर रही पुलिस: पुलिस के अनुसार आरोपी गुलाब सिंह मूल रूप से करनाल की सीएचडी सिटी का रहने वाला है। वह इंद्री के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल रह चुका है और इसी पद से रिटायर हुआ है। अब पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि गुलाब मेहला का वास्तव में लॉरेंस गैंग से कोई संबंध है या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यदि उसने धमकी भरा पत्र लिखा और भेजा, तो ऐसा करने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था और क्या किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर उसने यह कदम उठाया।
- आरोपी बोला-मैंने कोई लेटर पोस्ट नहीं किया : आरोपी रिटायर्ड प्रिंसिपल गुलाब मेहला को बुधवार देर रात करनाल के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसका मेडिकल करवाया गया। इस दौरान जब उससे पूछा गया कि उसने लेटर क्यों पोस्ट किया, तो उसने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि उसने कुछ नहीं किया और कोई लेटर पोस्ट नहीं किया।

आरेापी की रिमांड के दौरान तबीयत खराब होने के बाद मेडिकल के लिए लेकर आती पुलिस।
हर्ष-बीरबल के एनकाउंटर पर विधायक के बयान से बढ़ा था विवाद…
5 अगस्त को की गई थी बीरू वाल्मीकि की हत्या
करनाल में 5 अगस्त को बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अगले दिन 6 अगस्त को बीरू के परिजन और समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान विधायक जगमोहन आनंद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से कहा था कि उन्हें शाम तक रिजल्ट मिल जाएगा। उसी शाम पुलिस ने रोड समाज से जुड़े हर्ष और बीरबल को एनकाउंटर में मार गिराया था।
इसके बाद रोड समाज के लोगों ने विधायक के बयान को हर्ष और बीरबल के एनकाउंटर से जोड़ते हुए सवाल उठाए। समाज की ओर से आरोप लगाया गया कि विधायक को पहले से पता था कि शाम को हर्ष और बीरबल का एनकाउंटर होने वाला है। इसके बाद विधायक की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग शुरू हुई।
प्रदर्शनों के बाद विधायक ने मांगी थी माफी
मामले को लेकर रोड समाज की ओर से कई पंचायतें और प्रदर्शन किए गए। समाज की प्रमुख मांगों में हर्ष एनकाउंटर की सीबीआई जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और विधायक जगमोहन आनंद का समाज से माफी मांगना शामिल रहा। मामला बढ़ने के बाद 30 अगस्त को विधायक जगमोहन आनंद ने रोड समाज से माफी मांगी।
बैठक में उन्होंने कहा था कि अगर उनकी किसी बात से समाज को ठेस पहुंची है, तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं। अब धमकी भरे पत्र के मामले में पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि पत्र वास्तव में किसने भेजा, आरोपी का किसी गिरोह से कोई संबंध है या नहीं और इस पूरे मामले के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।
---------------------------
ये खबर भी पढ़ें…
BJP विधायक को धमकी देने वाला रिटायर्ड प्रिंसिपल निकला:लॉरेंस गैंग का कमांडर बताया, लिखा- खोपड़ी में 20 गोलियां लगेंगी; बेटे की खट्टर संग फोटो

करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को सिर में 20 गोलियां मारने की धमकी देने वाला आरोपी रिटायर्ड प्रिंसिपल गुलाब सिंह निकला। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)