August 1, 2026

गुरुग्राम में BJP का झंडा लगी थार से खतरनाक स्टंट: एक्सप्रेसवे पर बाहर लटक युवक ने चलाई कार; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल - gurugram News

गुरुग्राम में BJP का झंडा लगी थार से खतरनाक स्टंट:एक्सप्रेसवे पर बाहर लटक युवक ने चलाई कार; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

गुरुग्राम5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर ब्लैक थार से स्टंट करता युवक। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर ब्लैक थार से स्टंट करता युवक।

गुरुग्राम में रील बनाने और सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला द्वारका एक्सप्रेसवे से सामने आया है, जहां एक युवक ब्लैक रंग की महिंद्रा थार गाड़ी के साथ खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है।

इस स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे की तेज रफ्तार सड़क पर एक युवक थार गाड़ी का ड्राइवर साइड का दरवाजा पूरी तरह खोलकर बाहर की तरफ लटका हुआ है। गाड़ी लगातार आगे बढ़ रही है और युवक गेट के सहारे हवा में स्टंट कर रहा है।

यह नजारा बेहद डरावना है क्योंकि एक छोटी सी चूक युवक की जान ले सकती थी। इस खतरनाक स्टंट के दौरान युवक न सिर्फ अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहा था, बल्कि एक्सप्रेसवे पर चल रहे अन्य बेकसूर वाहन चालकों की जान के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर रहा था।

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर ब्लैक थार पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ दिखाई दिया।

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर ब्लैक थार पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ दिखाई दिया।

गाड़ी पर लगा था बीजेपी का झंडा

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस थार गाड़ी से यह स्टंट किया जा रहा था, उस पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। गाड़ी पर राजनीतिक दल का झंडा लगाकर युवक बेहद बेखौफ अंदाज में कानून को चुनौती देता नजर आ रहा है। राजनीतिक रसूख की आड़ में की जा रही इस स्टंटबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग उठा रहे हैं।

थार की नंबर प्लेट भी गायब

द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-104 के पास बीजेपी का झंडा लगी थार गाड़ी से स्टंटबाजी के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इस थार गाड़ी से नंबर प्लेट भी गायब है। युवक ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने और पहचान छुपाने के लिए जानबूझकर गाड़ी की नंबर प्लेट हटा रखी थी।

बिना नंबर प्लेट के एक्सप्रेसवे पर इस तरह खुलेआम मौत का खेल खेलना गुरुग्राम पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब बिना नंबर प्लेट की इस गाड़ी और स्टंटबाज युवक को ढूंढना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही

हालांकि अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर थार गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर और स्टंट करने वाले युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए ओरिजिनल वीडियो के सोर्स को ट्रैक कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • 'पत्नी ने तलाक मांगा, फंदे पर लटका मिला शव': गुरुग्राम में सात साल का बेटा VIDEO बनाता रहा; पिता बोले- हत्या हुई

    गुरुग्राम में सात साल का बेटा VIDEO बनाता रहा; पिता बोले- हत्या हुई|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम स्टेशन पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य: री-डेवलपमेंट कार्य का लिया जायजा,, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में होगा विकसित

    री-डेवलपमेंट कार्य का लिया जायजा,, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में होगा विकसित|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी: यातायात पुलिस की हाई-टेक व्यवस्था, चालान कटते ही LED स्क्रीन पर होगा डिस्पले

    यातायात पुलिस की हाई-टेक व्यवस्था, चालान कटते ही LED स्क्रीन पर होगा डिस्पले|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पार्टी कर रहे दोस्तों को दिल्ली पुलिस बनकर बनाया बंधक: 25 लाख लेकर आए दोस्तों ने छुड़वाया; गुरुग्राम में फिरौती मांगने वाले 4 गिरफ्तार

    25 लाख लेकर आए दोस्तों ने छुड़वाया; गुरुग्राम में फिरौती मांगने वाले 4 गिरफ्तार|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर