July 12, 2026

BJP नेता प्रवीण नेट्टारु हत्याकांड में NIA की कार्रवाई, 2 भगोड़े चढ़े हत्थे, अब तक 24 आरोपी अरेस्ट

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 2022 में कर्नाटक बीजेपी युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारु की हत्या के मामले में दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नेट्टारु की प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी. बयान में कहा गया कि आंध्र प्रदेश पुलिस से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर दो राज्यों में चलाए गए अभियान में, शनिवार को आरोपियों अब्दुल नासिर को केरल के कोच्चि और नौशाद को तमिलनाडु के होसुर से पकड़ा गया.

इनकी गिरफ्तारी के साथ, इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 24 हो गई है. तीन आरोपी अब भी फरार हैं. बेल्लारे गांव में मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने नेट्टारु की हत्या कर दी थी. आरोप है कि हमलावर पीएफआई के सदस्य थे.

एनआईए के हत्थे चढ़े दो और फरार आरोपी

दरअसल NIA ने 2022 में कर्नाटक में बैन संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया’ (PFI) के सदस्यों द्वारा स्थानीय BJP नेता प्रवीण नेट्टारु की बेरहमी से की गई टारगेटेड हत्या के मामले में दो मुख्य भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है. आंध्र प्रदेश पुलिस से मिली पक्की जानकारी के आधार पर, दो राज्यों में चलाए गए एक सटीक ऑपरेशन में शनिवार को अब्दुल नासिर उर्फ नासिर को कोच्चि (केरल) और नौशाद को होसुर (तमिलनाडु) से पकड़ा गया. इसके साथ ही, इस मामले में गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 24 हो गई है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं.

मुख्य हमलावरों को दी थी पनाह

NIA ने पहले अब्दुल नासिर और नौशाद के खिलाफ प्रवीण नेट्टारू मर्डर केस में IPC और UA (P) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दायर की थी. उन पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर और स्वेच्छा से उन मुख्य हमलावरों को पनाह दी थी, जिन्होंने कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले में BJP युवा मोर्चा की जिला कार्यकारी समिति के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या की थी.

फरार आरोपियों का पता लगाने की कोशिश

NIA की स्पेशल कोर्ट, बेंगलुरु ने चार्जशीटेड आरोपियों के ख़िलाफ़ ‘लुक आउट सर्कुलर’ (LOC) और ‘ओपन-डेटेड अरेस्ट वारंट’ भी जारी किया था. इसके अलावा, NIA ने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी देने वाले को 4-4 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी. NIA बाकी फरार आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी रखे हुए है.

जितेन्द्र कुमार शर्मा

जितेन्द्र कुमार शर्मा

साल 2002 से क्राइम और इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टिंग का अनुभव। नवभारत टाइम्स, अमर उजाला, शाह टाइम्स के अलावा टीवी मीडिया में BAG Films के नामी शो सनसनी और रेड अलर्ट में काम किया। उसके बाद न्यूज 24, इंडिया टीवी में सेवाए दी और टीवी 9 भारतवर्ष के साथ सफर जारी है।

Read More

google button