August 7, 2026

यौन उत्पीड़न आरोपों से घिरे BJP विधायक का नया AUDIO: यूपी के बाहुबली भाइयों के नाम लिए, कहा- वे मुझे मारें, उससे पहले मर्डर करा दूंगा - Sultanpur News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sultanpur
  • Sultanpur BJP MLA Vinod Singh Audio Controversy | Allegation Viral Video

सुलतानपुर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सुल्तानपुर के भाजपा विधायक विनोद सिंह का शुक्रवार को नया ऑडियो सामने आया है। विधायक आरोप लगाने वाली महिला से बात कर रहे हैं।

महिला से विधायक ने कहा- सुल्तानपुर के दो बाहुबली सोनू सिंह-मोनू सिंह मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। लेकिन बता दूं कि मैं भी इन दोनों का मर्डर करा सकता हूं। दूसरी तरफ महिला सिर्फ हां और जी कहकर जवाब दे रही है।

ऑडियो के बाबत दैनिक भास्कर ने महिला से बात की। उन्होंने ऑडियो की पुष्टि की। बताया कि उनकी मई, 2026 में बात हुई थी।

महिला ने बीते बुधवार को विधायक पर दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। आरोप है कि विधायक ने उसकी बेटी का रेप करवाने की धमकी देकर उसे घर बुलाया। उससे रेप की कोशिश की। उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह उसने धक्का देकर खुद को बचाया।

महिला विधायक के फ्लैट पर पड़ोस में किराये पर अपने पति और बेटी के साथ रहती थी।

महिला विधायक के फ्लैट पर पड़ोस में किराये पर अपने पति और बेटी के साथ रहती थी।

पढ़िए विधायक और महिला की बातचीत...

विधायक: देखो, सोनू-मोनू हैं, हमारे यहां सुल्तानपुर से।

महिला: हां भैया, जानती हूं।

विधायक: उनसे मैंने दुश्मनी इस बात को सोचकर की कि वो मेरी हत्या करवा सकते हैं।

महिला: हूं।

विधायक: और उनकी हत्या करवाने के लिए भी मैंने बात की थी।

महिला: हूं... हूं... हूं...

विधायक: तुमसे पहली बार शेयर कर रहा हूं।

महिला: जी।

विधायक: फिर हमने सोचा, पहले वो आक्रमण करें, उसके बाद इनको एलिमिनेट कर ही दूंगा। सब बात हो गई थी।

महिला: जी।

विधायक: और उनको मैंने घर में ही सीमित कर रखा है। कह दिया कि अगर किसी के साथ बदतमीजी की तो जेल भिजवा देंगे।

महिला: जी... जी... जी।

विधायक: आज वो दोनों भाई घर में बैठे हैं, बाहर नहीं निकलते।

महिला: हूं... हूं...

विधायक: मैंने उनकी ठेकेदारी बंद करा दी। उनकी जमीन की खरीद-फरोख्त भी रुकवा दी। ब्लॉक से करोड़ों रुपये लेते थे, वो भी बंद हो गया। उनके तीन भट्ठे थे, वो भी बंद करवा दिए। अब उनके पास कोई सोर्स ऑफ इनकम नहीं है।

महिला: बेकार हो गए तब तो।

विधायक: एक-दो चीजें और हैं... वो भी मैं कर दूंगा, तुमसे कह रहा हूं।

महिला: जी। (हंसते हुए)

इससे पहले भी एक ऑडियो सामने आया था। इसमें विधायक विनोद सिंह महिला के पति से कहते सुनाई दे रहे हैं कि आपकी पत्नी को फोन कर रहा हूं, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही हैं। इस पर पति कहते हैं, मंदिर गई होंगी, आज शनिवार है। इसके जवाब में विधायक कहते हैं, अपनी पत्नी से कहिए, मुझसे बात कर लें।

अब जानिए सोनू-मोनू कौन हैं, और विधायक से क्या दुश्मनी है?

विधायक विनोद सिंह और बाहुबली भाई चंद्रभद्र सिंह (सोनू) और यशभद्र सिंह (मोनू) के बीच पुरानी दुश्मनी है। मोनू के अनुसार, 2014 में उन पर कोर्ट में हमला हुआ था, जिसमें जैनेंद्र शर्मा नाम का एक व्यक्ति पकड़ा गया था। पुलिस की कॉल डिटेल रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद सिंह लगातार हमलावरों के संपर्क में थे। इस रिपोर्ट के आधार पर विनोद सिंह को आरोपी बनाया गया था।

सोनू सिंह 2002 और 2007 में सपा से विधायक रहे। मोनू सिंह ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। पिता इंद्रभद्र सिंह सुल्तानपुर की इसौली सीट से विधायक रहे थे।

संत ज्ञानेश्वर ने 1996 में इंद्रभद्र सिंह की हत्या करा दी थी। मोनू व सोनू ने 2006 में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए संत ज्ञानेश्वर की हत्या करा दी। दुश्मनी का रंग गाढ़ा होने के साथ ही सोनू और मोनू का इलाके में दबदबा भी बढ़ा. हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट जैसे करीब 19 मुकदमे मोनू पर दर्ज हुए थे।

बाएं से- मोनू सिंह और सोनू सिंह भाई हैं। दोनों की पहचान बाहुबली के रूप में है।

बाएं से- मोनू सिंह और सोनू सिंह भाई हैं। दोनों की पहचान बाहुबली के रूप में है।

अब पीड़ित महिला के आरोपों को जानिए…

3 जुलाई को महिला ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। भाजपा विधायक विनोद सिंह पर रेप की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। बीजेपी विधायक विनोद सिंह ने मुझे धमकाते हुए कहा था कि अगर मेरी बात नहीं मानोगी तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगा। मेरे पीछे 12-15 लोगों को लगा दिया। एसिड फेंकने और पति-बच्चों को मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

महिला ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे।

महिला ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विधायक की सफाई- मेरे चरित्र हनन के मकसद से झूठे आरोप लगवाए

भाजपा विधायक विनोद सिंह ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। कहा था- महिला के पति पर जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इसलिए गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी पत्नी को आगे करके मेरे चरित्र हनन के मकसद से झूठे आरोप लगवाए हैं। मुझे कोर्ट पर भरोसा है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

----------------------------------

ये खबर भी पढ़ें

अतीक के बेटे के लीवर-लंग्स फटे, पसलियां टूटीं:23 चोटों से अबान की मौत; लाश देखकर भाई फूट-फूटकर रोया; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पढ़िए

झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान (21) के शव पर 23 चोटें मिली हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि तेज टक्कर से उसके लीवर, लंग्स और शरीर की तिल्ली (Spleen) फट गई। पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई। वहीं, कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई। उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर मिला। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • योगी बोले- बबुआ जीवन भर बच्चे ही बने रहेंगे: दोपहर 12 बजे उठते थे, 7 बजे महफिल जम जाती थी; अखिलेश यादव पर निशाना

    दोपहर 12 बजे उठते थे, 7 बजे महफिल जम जाती थी; अखिलेश यादव पर निशाना|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    95 साल की दादी को लेकर 35 पोते निकले: 9 महीने की बेटी को कांवड़ पर रखकर चला पिता, 7 साल की शिवन्या बोलीं- शिव की शक्ति है

    9 महीने की बेटी को कांवड़ पर रखकर चला पिता, 7 साल की शिवन्या बोलीं- शिव की शक्ति है|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    BJP विधायक बोले-अतीक के गुनाहों की सजा परिवार भुगत रहा: जेल में बंद माफिया के दोनों बेटे बाहर आएंगे, भाई के जनाजे में शामिल होंगे, पैरोल मिली

    जेल में बंद माफिया के दोनों बेटे बाहर आएंगे, भाई के जनाजे में शामिल होंगे, पैरोल मिली|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar1:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बच्ची बोली-हर जुमा अंकल प्राइवेट पार्ट टच करते हैं: वाराणसी में कहा- चॉकलेट दिखाकर घर बुलाते, फिर छेड़छाड़ करते; FIR दर्ज

    • कॉपी लिंक

    शेयर