BJP Mahila Morcha Fight Case: बिलासपुर के रतनपुर के मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान BJP महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल की महामंत्री रेहाना बेगम एक युवक को चप्पल से पीटती नजर आईं।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर काउंटर केस दर्ज किया है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम की पूरी वजह और दोनों पक्षों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/24/screenshot-2026-08-24-160014-2026-08-24-16-00-29.png)
दुकान से सामान चोरी के बाद शुरू हुआ विवाद
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल प्रसाद और होटल की दुकान चलाते हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हो गया था। इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। शनिवार को तुषार को दुकान पर काम करने वाला करिया उर्फ मनोज महामाया मंदिर के गेट के पास दिखाई दिया।
इसके बाद तुषार ने मोन्टी से उसके बारे में पूछा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। शिकायत के अनुसार, इसके बाद मोन्टी ने रेहाना बेगम को फोन कर मौके पर बुलाया। करीब 2:30 बजे रेहाना वहां पहुंचीं और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी।
यह भी पढ़ें: ब्यावरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी निष्कासित: गुना की होटल में लड़कियों के साथ पकड़ाने पर पार्टी का एक्शन
बीच-बचाव करने आए परिजनों से भी मारपीट का आरोप
तुषार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रेहाना बेगम, भागवत उर्फ रेहान, शेरू और मोन्टी ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तुषार के मुताबिक, विवाद शांत कराने के लिए उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान भी मौके पर पहुंचे थे।
आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में तुषार ने मुंह, पीठ, दाहिने हाथ की उंगली और पैर में चोट लगने की बात कही है। साथ ही शर्ट फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। मेघा प्रधान को BJP की मंडल सोशल मीडिया प्रभारी बताया गया है। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/24/screenshot-2026-08-24-160003-2026-08-24-16-00-29.png)
यह भी पढ़ें: MP में भारी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव,22 जिलों में बारिश का अलर्ट,अगले 3 दिन जमकर बरसेगा पानी
रेहाना ने भी लगाए मारपीट के आरोप
दूसरे पक्ष से BJP महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रेहाना के मुताबिक, वह महामाया मंदिर में फूल बेचने का काम करती हैं। उनका कहना है कि मोन्टी धीवर का फोन आने के बाद वह मौके पर पहुंची थीं।
रेहाना ने आरोप लगाया कि वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने राजू शर्मा पर हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। रेहाना का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Dhar Kawadiya Accident: धार में कावड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा कावड़िए घायल, 4 की हालत गंभीर
चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल, काउंटर केस दर्ज
घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक महिला बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती दिखाई दे रही है। एक अन्य फुटेज में महिला युवक का कॉलर पकड़ती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आ गया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। रतनपुर पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की भूमिका स्पष्ट होगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/24/screenshot-2026-08-24-155958-2026-08-24-16-00-29.png)
यह भी पढ़ें: धर्म-अधर्म की जंग में 'शुक्राचार्य' बने Akshaye Khanna, 'Mahakali' के ट्रेलर में दिखा खतरनाक अवतार !