देश
- Edited by: अमित कुमार मंडल
- Updated Jul 12, 2026, 10:02 AM IST
आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा अब 'बाबर जनता पार्टी' बन चुकी है। भाजपा कथित राम मंदिर लूट से देश का ध्यान भटकाने के लिए ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा उठा रही है।
![]()
BJP पर भड़के आदित्य ठाकरे
Photo :
ANI
Aaditya Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर चंदा चोरी और समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में आदित्य ने कहा, "हम भगवान राम की रक्षा भाजपा से कर रहे हैं। भाजपा अब 'बाबर जनता पार्टी' बन चुकी है। भाजपा कथित राम मंदिर लूट से देश का ध्यान भटकाने के लिए ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा उठा रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। आइए यूसीसी पर उसके गुणों के आधार पर बहस करें, और हम इसका समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट को कथित राम मंदिर लूट की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
उद्धव ठाकरे ने राम रक्षा आंदोलन किया शुरू
बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी के खिलाफ 5 जुलाई को 'राम रक्षा' आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं को लूटने वाले लोग सत्ता में हैं। उद्धव ने मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में 'हनुमान स्तोत्र' और 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया। उन्होंने मंदिर के बाहर एक रैली को संबोधित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। भगवा रंग का कुर्ता पहने उद्धव ने कहा कि अगर कोई हिंदुत्व का गलत इस्तेमाल करके मंदिर को लूटता है, तो हिंदू उसे नहीं बख्शेंगे।
उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंदुओं को लूटने वाले लोग सत्ता में हैं। किसी लुटेरे से उसकी अपनी लूट की जांच करने के लिए नहीं कहा जा सकता। यह काम निष्पक्ष रूप से किया जाना चाहिए।
'अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा अभी बाकी हैं'
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने 'अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा अभी बाकी हैं' के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि काशी और मथुरा में क्या होगा। उद्धव ने कहा कि हम निडर, मासूम और देश से प्यार करने वाले हिंदू हैं, लेकिन मूर्ख नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ऑपरेशन चंदा चोरी में आया नया मोड़: कैसे चल रहा था नेटवर्क?
उन्होंने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने हिंदुओं को जगाया था, लेकिन आज उन्हें सम्मोहित किया जा रहा है। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सात जून को सामने आया था। मामले की पड़ताल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में मंदिर में चढ़ावे की सुरक्षा और गिनती की प्रक्रिया में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
![]()
अमित कुमार मंडल author
अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें
- Hindi News
- India
End of Article