August 10, 2026

काबा गर्ल बोलीं- एथेनॉल किसके बाप के घर से आया: BJP सांसद के ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप’ वाले बयान पर पूछा-फैक्ट्री किसके लड़कों ने लगाई - Rewa News

मध्यप्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा’ वाले बयान पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने पलटवार किया है। उन्होंने पूछा- ‘एथेनॉल किसके बाप के घर से आ रहा है?

.

सालभर पहले तक शुद्ध पेट्रोल किसके बाप के घर से आता था? एथेनॉल की मिलावट किसके बाप के कहने पर की जा रही है?’ नेहा ने यह भी पूछा- ‘एथेनॉल की फैक्ट्री किसके लड़कों ने लगाई है? बोलिए!’

नेहा सिंह राठौर ने सांसद के बयान का जिक्र करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि सांसद खुद पूछ रहे हैं कि शुद्ध पेट्रोल क्या उनके बाप के घर से आएगा। इसके जवाब में उनका सवाल है कि एथेनॉल कहां से लाया जा रहा है और इसकी मिलावट किसके कहने पर की जा रही है।

बता दें कि नेहा ‘यूपी में का बा’ गाने से 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चित हुईं थी। वह अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर करती है।

नेहा सिंह ने सवाल पूछते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

नेहा सिंह ने सवाल पूछते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

भाजपा सांसद का पूरा बयान पढ़िए

सांसद ने कहा था- ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा’ दरअसल, रविवार को रीवा एयरपोर्ट पर रीवा से कोलकाता और रीवा से भोपाल के लिए शुरू हुई नई उड़ान सेवाओं के कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कई लोग बोल रहे हैं कि हमें एथेनॉल नहीं चाहिए, हमें शुद्ध पेट्रोल चाहिए। इस पर सांसद ने कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा।’

80% तेल बाहर से मंगाना पड़ता है...

सांसद ने कहा कि भारत में केवल 20% तेल का उत्पादन होता है, जबकि 80% तेल बाहर से मंगाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद तेल के लिए 18 हजार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके बावजूद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20% एथेनॉल मिलाने की बात कहते हैं, तो इसका विरोध किया जा रहा है।

सांसद मिश्रा ने एयरपोर्ट पर कार्यक्रम में दिया बयान।

सांसद मिश्रा ने एयरपोर्ट पर कार्यक्रम में दिया बयान।

ब्राजील का उदाहरण देकर एथेनॉल का समर्थन

जनार्दन मिश्रा ने एथेनॉल के समर्थन में ब्राजील का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ब्राजील सबसे अधिक एथेनॉल बनाता है और वहां 100% गाड़ियां एथेनॉल से चल रही हैं। उनके मुताबिक वहां गाड़ियों में कोई समस्या नहीं है। सांसद ने कहा कि भारत में ऑटोमोबाइल और कार शॉप चलाने वाले मैकेनिक भी कह रहे हैं कि एथेनॉल से गाड़ियों को कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद इसका विरोध किया जा रहा है।

बोले- मोदी सरकार में देश प्रगति कर रहा

सांसद ने कहा कि देश में अराजकता नहीं है और नरेंद्र मोदी के सुशासन की सरकार के कारण भारत प्रगति कर रहा है। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे अधिक विकासशील देश बताते हुए रोजगार और महंगाई को लेकर भी दावा किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चीन और पाकिस्तान के मंसूबों का विरोध नहीं कर रहे हैं। देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और इसके पीछे केंद्र सरकार की नीतियां और नरेंद्र मोदी का सुशासन है।

इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

भाजपा सांसद बोले-शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा:

मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर विवादित बयान से चर्चा में हैं। रीवा एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम के दौरान एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- आंदोलन हो रहा है एथेनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? पूरी खबर पढ़ें…