बिहार ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में ग्रामीण इंटरनेट पहुंच का विस्तार करने, कनेक्टिविटी को मजबूत करने और आईटी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर अपने जोर का प्रदर्शन किया। चर्चाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि को प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ दूरसंचार चुनौतियों और नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को संबोधित करने के लिए एक चरणबद्ध समाधान तंत्र पर प्रकाश डाला गया।
By Oneindia Staff
Published: Thursday, October 8, 2026, 22:01 [IST]
पटना, 8 अक्टूबर 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने प्रभावी और सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर संचार मंत्रालय एवं दूरसंचार विभाग, भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया भी उपस्थित रहे।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के तहत आयोजित Centre-State Round Table Meeting में बिहार की ओर से सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा के नेतृत्व में सूचना प्रावैधिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बिहार के डिजिटल कनेक्टिविटी और IT ecosystem से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
नीतीश मिश्रा ने बताया कि बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों तक इंटरनेट और डिजिटल कनेक्टिविटी की पहुंच सुनिश्चित करने, कनेक्टिविटी को अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बनाने तथा इंटरनेट के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इंटरनेट एवं दूरसंचार तकनीक के प्रभावी उपयोग, डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और आम नागरिकों को इन तकनीकों का अधिकतम लाभ पहुंचाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।
दूरसंचार सेवाओं के समाधान के लिए प्रभावी मैकेनिज्म
नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार दूरसंचार क्षेत्र के विकास और विस्तार के लिए केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय के साथ समन्वय एवं सहयोग से लगातार काम कर रहा है। राज्य में दूरसंचार सेवाओं को मजबूत करने और इससे संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक प्रभावी एवं चरणबद्ध Resolution Mechanism विकसित किया गया है। इस व्यवस्था के माध्यम से दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े मामलों का समयबद्ध और समन्वित तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
डिजिटल कनेक्टिविटी और तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता
आईटी मंत्री ने कहा कि बिहार में डिजिटल कनेक्टिविटी, तकनीकी नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार एक मजबूत और भविष्य उन्मुख IT ecosystem तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार डिजिटल कनेक्टिविटी, तकनीकी नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
भारत के डिजिटल भविष्य में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी
इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान बिहार के IT ecosystem, digital infrastructure, innovation और emerging technologies की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। राज्य सरकार का जोर डिजिटल परिवर्तन को गति देने, तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने और नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर है। बिहार इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत के डिजिटल भविष्य को आकार देने में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है।
Read more about: