Sep 03, 2026 08:29 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 जल्द ही शुरू होने वाला है। बिग बॉस का घर हर बार खास होता है। आइए देखते हैं इस बार कैसा है बिग बॉस 20 का घर।

बिग बॉस 20 के घर की तस्वीरें
बिग बॉस 20 जियो हॉटस्टार और कलर्स पर 6 सितंबर से शुरू होगा। हर साल बिग बॉस का घऱ अलग अंदाज में नजर आता है। घर की थीम अलग होती है, गार्डन अलग होता है, स्विमिंग पूल अलग होता है। आइए देखते हैं इस बार बिग बॉस 20 का घर अंदर से कैसा दिखेगा?
कैसा है घर के अंदर जाने का दरवाजा?
गार्डन से घर के अंदर जाने वाले गेट पर एक बड़ा सा आदमी बनाया गया है। उस आदमी ने ब्लैक और व्हाइट स्ट्राइप्ड पैंट, ब्लैक गोल्डन कोट और हैट पहनी है। वो आदमी नीचे की तरफ देख रहा है। वहीं, उस आदमी में ब्लैक और गोल्डन कलर के जूते भी पहने हैं।
खतरनाक है इस बार का स्वीमिंग पूल
वहीं, इस बार घर के स्वीमिंग पूल की बात करें तो वो काफी अलग होने वाला है। स्वीमिंग पूल शार्क के शेप का है। पूल के एक एंड पर शार्क के खतरनाक चेहरा नजर आएगा। वहीं, स्वीनमिंग पूल के पास बेंच रखी है जहां घरवाले बैठ सकेंगे।
एंट्री गेट पर बना बड़ा गोरिल्ला
बाथरूम एरिया की एंट्री की बात करें तो उस एंट्री गेट पर एक बड़ा सा गोरिल्ला बना है। वहीं, उस गेट के पास एक सोफा रखा है। गोरिल्ला वाले गेट पर मच्छली, मोर और अन्य तरह के जानवर बने हैं।
पेड़ से लिपटा सांप घरवालों को करेगा हैरान
गार्डन एरिया की बात करें तो इस बार गार्डन एरिया में एक बड़ा सा पेड़ नजर आएगा जिसके नीचे बैठने के लिए जगह है। उस पेड़ पर एक विशालकाय सांप लिपटा नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लगता है कि इस बार घर की थीम काफी अलग और खास होने वाली है।
इस बार बिग बॉस का घर काफी रंग-बिरंगा होने वाला है। घर की दीवार पर आपको कुछ न कुछ बना नजर आएगा। हर बार बिग बॉस की एक आंख होती हैं, लेकिन घर की अंदर की इस दीवार पर आपको आंखें ही आंखें नजर आएगीं।
गार्डन एरिया में लगे बिग बॉस 20 के बोर्ड के नीचे भी पिंक रंग की एक चिड़िया इस बार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली है।
बिग बॉस 20 के घर के बाथरूम की बात करें तो इस बार बाथरूम भी रंग-बिरंगा होने वाला है। हर दीवार पर आपको किसी न किसी जानवर की तस्वीर नजर आनेवाली है।
किचन के पास इस बार दर्शकों को इस बार बड़ा सा टी-पॉट नजर आएगा। गुलाबी टी-पॉट से आप चॉकलेट निकलता देख सकते हैं। वहीं, चॉकलेट से बना सोफा भी बिल्कुल टी-पॉट के पास दिखाई देगा।
बिग बॉस 20 का किचन इस बार कुछ ऐसा दिखने वाला है। किचन में हर साल बड़ी लड़ाइयां देखने को मिलती हैं।